फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Targets for improving the standard of education will be set in schools every month.

Mahoba News: स्कूलों में हर माह तय होगा पढ़ाई के स्तर को सुधारने का लक्ष्य

Fri, 23 Oct 2026 12:49 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
Targets for improving the standard of education will be set in schools every month.
महोबा। परिषदीय विद्यालयों में बच्चों की पढ़ाई की गुणवत्ता बेहतर बनाने के लिए अब हर माह सुधार के लक्ष्य निर्धारित किए जाएंगे। इसके लिए शिक्षक संकुल की मासिक बैठकें स्कूलों में ही आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन

इसको लेकर अपर मुख्य सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा ने निर्देश जारी किए हैं। माह मार्च तक शिक्षक संकुल की बैठक दोपहर एक से तीन बजे तक होंगी। वहीं अप्रैल से सितंबर तक बैठक का समय दोपहर 12 से दो बजे तक रहेगा। महीने के तीसरे मंगलवार को अवकाश पड़ता है तो बैठक अगले कार्यदिवस में होगी।
विज्ञापन

प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों की बैठकें अलग-अलग होंगी। बैठकों में शिक्षक अपने अच्छे कार्यों, नए प्रयोगों, पढ़ाने के प्रभावी तरीकों व सामुदायिक सहयोग से जुड़े अनुभव साझा करेंगे। साथ ही प्रत्येक बैठक में अगले महीने के लिए पढ़ाई में सुधार के मापने योग्य लक्ष्य तय किए जाएंगे। इस पहल का उद्देश्य शिक्षकों के बीच बेहतर शैक्षणिक समन्वय स्थापित करना, नवाचारों को बढ़ावा देना व विद्यालयों में शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया को अधिक प्रभावी बनाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed