फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   The city resounded with chants in honor of Lord Ram during the coronation procession.

Mahoba News: राजगद्दी शोभायात्रा में श्रीराम के जयघोष से गूंजा शहर

Fri, 23 Oct 2026 12:47 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
The city resounded with chants in honor of Lord Ram during the coronation procession.
महोबा। पुराने रामलीला मैदान में आयोजित 151वें रामलीला महोत्सव के समापन पर बुधवार की रात भगवान श्रीराम की राजगद्दी शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण व हनुमान की मनोहारी झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं।
विज्ञापन

शहर भ्रमण के दौरान जगह-जगह श्रद्धालुओं ने आरती उतारी और पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। इस दाैरान जय श्रीराम के जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने प्रभु श्रीराम के आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। महोत्सव के दौरान विभिन्न लीलाओं के मंचन से श्रीराम के जीवन और आदर्शों का संदेश दिया गया। रामलीला न्यास के सचिव मनोज तिवारी ने आयोजन में सहयोग देने वाले कलाकारों, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, प्रशासन, पुलिसकर्मियों व शहरवासियों के प्रति आभार जताया।
विज्ञापन


फोटो 22 एमएएचपी 03 परिचय-रामलीला के शुभारंभ पर अखंड सुंदरकांड पाठ करते भक्त। स्रोत: आयोजक
मुकुट पूजन और सुंदरकांड पाठ के साथ रामलीला शुरू
श्रीनगर। कस्बे के राजा मोहन सिंह किले के पास स्थित रामलीला मंच पर बुधवार की रात नवयुवक रामलीला मंडल के तत्वावधान में रामलीला का शुभारंभ हो गया। पहले दिन भगवान श्रीराम, लक्ष्मण व अन्य पात्रों के मुकुटों का पूजन किया गया। इसके बाद सुंदरकांड का अखंड पाठ हुआ। आठ दिवसीय रामलीला में राम जन्म से लेकर रावण वध तक की लीलाओं का मंचन स्थानीय कलाकार करेंगे। विधायक राकेश गोस्वामी, जिला पंचायत अध्यक्ष जयप्रकाश अनुरागी और ग्राम प्रधान आशीष राजपूत के सहयोग से मंच का जीर्णोद्धार व सुंदरीकरण कराया गया है। यहां पर रतीश चंद्र रावत,अनिल शुक्ला, नरेंद्र गंगेले, अरविंद तिवारी, आशीष मिश्रा, अखिल शुक्ला, यशवर्धन त्रिवेदी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed