{"_id":"6ada58f7230fb85f9b0fc114","slug":"youth-dies-from-fever-and-stomach-pain-10-patients-admitted-mahoba-news-c-225-1-sknp1045-129885-2026-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: बुखार व पेटदर्द से युवक की मौत, 10 मरीज भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: बुखार व पेटदर्द से युवक की मौत, 10 मरीज भर्ती
विज्ञापन
फोटो 22 एमएएचपी 07 परिचय-जिला अस्पताल के कक्ष में मरीजों का उपचार करते डॉ. गुलशेर अहमद। संवाद
महोबा। संक्रामक बीमारियों के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। बुधवार को बुखार और पेटदर्द से युवक की मौत हो गई। वहीं 24 घंटे में 10 मरीजों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उधर जांच में एक में डेंगू और चार मरीजों में टाइफाइड की पुष्टि हुई।
सुबह आठ बजे से जिला अस्पताल की ओपीडी खुलते ही मरीजों व तीमारदारों की भीड़ जुटी। पर्चा बनवाने से लेकर डॉक्टरों को दिखवाने के लिए मरीजों को खासी मशक्कत करनी पड़ी। ओपीडी में 890 मरीजों का उपचार किया गया। चिकित्सकों की सलाह पर 146 मरीजों के ब्लड सैंपल लेकर विभिन्न जांचें की गईं जिसमें एक में डेंगू और चार में टाइफाइड की पुष्टि हुईं। पिछले 24 घंटों में सूरज, आशी, आशिक, अमर, समीक्षा, मुन्ना, रामसजीवन, अशोक, रामकुंवर व रघुनंदन की बुखार से हालत बिगड़ने पर भर्ती किया गया।
वहीं कोतवाली चरखारी के कुरौराडांग गांव निवासी महेंद्र सेन (35) चार दिन से बुखार और पेटदर्द से पीड़ित था। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे जिला अस्पताल लाए जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पिता रामसनेही ने बताया कि बेटा बुखार और पेटदर्द से पीड़ित था। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सुरेश कुमार का कहना है कि दिन में निकल रही तेज धूप और सुबह-शाम पड़ रही हल्की ठंडक से लोग बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। ऐसे में बेहद सावधानी बरतने की जरूरत है।
विज्ञापन
बुखार से ऐसे करें बचाव
-भोजन और शौचालय के उपयोग के बाद हाथ धोएं।
-सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करें।
-खुले में रखे कटे फल व सब्जी से परहेज करें।
-बुखार होने पर स्वयं से कोई दवाएं न खाएं।
-जरा सी दिक्कत होने पर चिकित्सक से उपचार कराएं।