फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   mahoba news

सड़क हादसे में घायल एक और युवक की मौत

Thu, 03 Feb 2022 11:43 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 03 Feb 2022 11:43 PM IST
विज्ञापन
mahoba news
मृतक रामसेवक की फाइल फोटो। - फोटो : MAHOBA
महोबा। कानपुर-सागर हाईवे पर छानी मोड़ के पास दो ट्रकों की भिड़ंत के दौरान चपेट में आए आटो पर सवार घायल एक और युवक की बुधवार की रात ग्वालियर ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। अब हादसे में मृतकों की संख्या पांच पहुंच गई है। मृतकों में दो लोग रिश्ते में साले-बहनोई थे। गुरुवार को जिला अस्पताल पहुंचे मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा रहा।
विज्ञापन

हाईवे पर छानी मोड़ के के पास बुधवार को दो ट्रक आपस में टकरा गए थे। इस दौरान ओवरटेक का प्रयास कर रहा आटो भी ट्रकों की चपेट में आ गया था। हादसे में आटो पर सवार हरद्वार छतरपुर मध्यप्रदेश फूल सिंह व रामसेवक, मौदहा निवासी सलाउद्दीन व हमीरपुर के मदारपुर निवासी राजू के पांच वर्षीय पुत्र राज निवासी मदारपुर हमीरपुर की मौत हो गई थी। नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इनमें से पांच की हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर किया गया था। बुधवार की रात इलाज के लिए ग्वालियर ले जाते समय मुरैना मध्यप्रदेश निवासी घायल जीतेंद्र सिंह (40) की मौत हो गई। इससे मृतकों की संख्या पांच पहुंच गई है जबकि घायल हरिशंकर, राजू, समा व आलिया की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

हादसे में मारे गए फूल सिंह व रामसेवक आपस में साले-बहनोई थे। फूल सिंह के भाई गुमान सिंह ने बताया कि रामसेवक बहनोई फूल सिंह के साथ एक तेरहवीं संस्कार में शामिल होने के लिए जिला हमीरपुर के मझगवां गए थे। साथ में भतीजा शनि भी गया था। तीनों लोग बुधवार की दोपहर आटो से वापस लौट रहे थे। हादसे में साले-बहनोई की मौत हो गई। दोनों किसानी करते थे। फूल सिंह की पत्नी शशि व पांच पुत्र रामविशाल, राजकुमार, अनिल, ओमवीर और राजा का रो-रोकर बुरा हाल रहा। वहीं रामसेवक की मौत से पत्नी कुसुम व तीन पुत्र जसवंत, कल्लू और भूप सिंह में कोहराम मचा रहा। पुलिस ने पोस्टमार्टम के मृतकों के शव उनके परिजनों को सौंप दिए।

मृतक फूल सिंह की फाइल फोटो।

मृतक फूल सिंह की फाइल फोटो।- फोटो : MAHOBA

मृतक सलाहउद्दीन की फाइल फोटो।

मृतक सलाहउद्दीन की फाइल फोटो।- फोटो : MAHOBA

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed