{"_id":"61f97a688b088d11f25ba27c","slug":"mahoba-news-mahoba-news-knp678344293","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोवंशों की तस्करी करने वाले गिरोह के आठ आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोवंशों की तस्करी करने वाले गिरोह के आठ आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा। पुलिस ने बीजानगर-चुरबरा मार्ग के जंगल में 56 गोवंशों को बरामद किया है। मौके पर आठ आरोपी भी पकड़े गए हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ गो संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने गोवंशों को गोशाला पहुंचाया है।
बीजानगर-चुरबरा मार्ग के जंगल में आधा सैकड़ा से अधिक गोवंशों को चोरी छिपे रखा गया था। गोवंशों को बड़े वाहनों में भरकर दूसरे जनपदों में ले जाने की तैयारी की जा रही थी। गोकशी की आशंका से आसपास के लोगों ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी। कोतवाल बलराम सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने जंगल से 56 गोवंशों को बरामद किया। साथ ही मौके पर मौजूद आठ आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की।
पुलिस ने गोवंश तस्करी में शामिल हासिम कुरैशी, राहुल यादव, आसिफ खान निवासीगण छतरपुर मध्यप्रदेश व जीतू सिंह, छोटू यादव, बाबूलाल, कामता यादव व लोकेंद्र यादव निवासीगण कुम्हड़ौरा के खिलाफ मामला दर्ज किया है। कोतवाली प्रभारी बलराम सिंह का कहना है कि पकड़े गए आरोपियों से कड़ाई से पूछताछ की जा रही है। गोवंशों को कहां ले जाया जा रहा था। इसकी जांच कराई जाएगी। गिरोह में शामिल अन्य सदस्यों को भी गिरफ्तार किया जाएगा।