{"_id":"61eef04533412d380068b3f5","slug":"mahoba-news-mahoba-news-knp677109341","type":"story","status":"publish","title_hn":"महोबा से मनोज तिवारी, चरखारी से अजेंद्र राजपूत पर सपा ने लगाया दांव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महोबा से मनोज तिवारी, चरखारी से अजेंद्र राजपूत पर सपा ने लगाया दांव
विज्ञापन
अजेन्द्र राजपूत।
- फोटो : MAHOBA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा। चार माह पूर्व कांग्रेस छोड़कर सपा में शामिल हुए मनोज तिवारी को समाजवादी पार्टी ने महोबा विधान सभा सीट से प्रत्याशी बनाया है। वहीं चरखारी विधानसभा सीट से अजेन्द्र राजपूत पर दांव लगाया है। सोमवार को दोनों नामों की घोषणा होते ही बधाइयों का दौर शुरू हो गया है। वहीं, बसपा ने अभी तक दोनों सीटों पर पत्ते नहीं खोले हैं। इससे पहले भाजपा ने सिटिंग विधायकों को ही प्रत्याशी घोषित किया था।
बता दें कि समाजवादी पार्टी ने महोबा सीट से तीन बार विधायक रहे बाबूलाल तिवारी के नाती ब्राह्मण चेहरे मनोज तिवारी को उतारकर भाजपा को चुनौती देने की तैयारी की है। इससे पहले मनोज 2002 व 2007 में कांग्रेस चुनाव लड़ चुके हैं लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। इस बार वह कांग्रेस छोड़ सपा की साइकिल पर सवार होकर मैदान में हैं। वहीं, चरखारी विधान सभा से पूर्व विधायक रहे चौ. चंद नारायण सिंह के पुत्र अजेंद्र राजपूत को प्रत्याशी बनाया है। अजेंद्र के पिता 1967 में जनसंघ और 1974 में महोबा विधानसभा से कांग्रेस से चुनाव जीते थे। वहीं, अजेंद्र के चुनाव मैदान में उतरने से उनका मुकाबला रिश्ते में उनके दामाद व भाजपा प्रत्याशी बृजभूषण राजपूत से है।
उम्मीदवार का प्रोफाइल
विधान सभा सीट - महोबा
नाम- मनोज तिवारी
उम्र- 56
शिक्षा- एमए, एलएलबी
- 2002, 2007 में कांग्रेस के टिकट पर लड़े लेकिन हार गए ।
उम्मीदवार का प्रोफाइल
विधान सभा सीट- चरखारी
नाम- अजेंद्र राजपूत
उम्र- 51
शिक्षा- स्नातक

अखिलेश यादव का अभिवादन करते मनोज तिवारी(फाइल)।- फोटो : MAHOBA
विज्ञापन