फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   mahoba news

जिले में 99 शतकवीर मतदाता चुनेंगे अपनी पसंद का विधायक

Fri, 21 Jan 2022 11:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jan 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
mahoba news
महोबा। जिले के 99 शतकवीर मतदाता इस बार भी अपनी पसंद का विधायक चुनेंगे। सबसे खास बात यह है कि ये वे मतदाता हैं जिन्होंने आजादी के बाद अबतक चुनावों में भाग लिया है। इन शतकवीर मतदाताओं में विधानसभा चुनाव को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। ये उन मतदाताओं के लिए प्रेरणास्रोत भी हैं जो अपने मताधिकार का प्रयोग नहीं करते हैं। जिला प्रशासन भी ऐसे मतदाताओं का खास ख्याल रखता है।
विज्ञापन

बता दें कि यूपी का पहला विधानसभा चुनाव 1952 में हुए थे। बुजुर्ग मतदाता ये वे पुरोधा हैं जो जिन्होंने आजादी के बाद हर बार लोकतंत्र के पर्व में अपनी भागीदारी निभाई है। उन्होंने आजादी के पहले और आजादी के बाद मतदान का उत्साह देखा है। और वे वर्तमान भी देख रहे हैं कि देख कहां पर पहुंच गया है। इस बार जिले में मतदाताओं की संख्या बढ़कर 6 लाख 61 हजार 57 हो गई है। जिसमें तीन लाख चार हजार 382 महिलाएं, तीन लाख 56 हजार 649 पुरुष और 26 थर्ड जेंडर मतदाता हैं। अहम बात यह है कि निर्वाचन विभाग ने सभी आयुवर्ग के मतदाताओं को सूची बद्ध किया है। जिसमें 100 की आयु के ऊपर के जिले में 99 मतदाता है। यह सभी तीसरे चरण में 20 फरवरी को मतदान करेंगे।
विज्ञापन

विधान सभा का नाम- मतदाताओं की संख्या
चरखारी- 77
महोबा- 22
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed