{"_id":"61d48a79f2e5071bd463db68","slug":"mahoba-news-mahoba-news-knp6735455173","type":"story","status":"publish","title_hn":"महोबा में डायट का प्रशिक्षु कोरोना संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महोबा में डायट का प्रशिक्षु कोरोना संक्रमित
विज्ञापन
शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान।
- फोटो : MAHOBA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा/चरखारी। प्रदेश में सबसे पहले कोरोना से मुक्त हुए महोबा में फिर महामारी ने दस्तक दे दी है। चरखारी स्थित जिला शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट ) के एक छात्र की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। कालेज को सैनिटाइज कराया गया है। संक्रमित के संपर्क में आए सभी छात्रों का सैंपल लिया जाएगा।
डायट प्राचार्य संतोष सक्सेना ने बताया कि तबियत खराब होने के बाद छात्र 29 दिसंबर को छुट्टी लेकर चला गया था। झांसी में इलाज के दौरान उसकी कोरोना की जांच हुई। आरटीपीसीआर जांच में रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। छात्र खुद फोन पर प्राचार्य को इसकी जानकारी दी। प्राचार्य ने इसकी सूचना स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को दी। इसके बाद नगर पालिका चरखारी की टीम ने कालेज को सैनिटाइज किया। प्राचार्य ने बताया कि सभी छात्रों को कोविड गाइड लाइन का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। अब बिना मास्क के डायट में किसी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। सीएमओ डॉ. बीएम खैर ने बताया कि छात्र के संपर्क में आने वाले सभी छात्रों की जांच कराई जाएगी।
गौरतलब है कि 21 जून 2021 को महोबा जिला प्रदेश में सबसे पहले कोरोना मुक्त हुआ था।