फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   mahoba news

अनुपस्थित मिली एएनएम, वेतन रोकने के दिए निर्देश

Thu, 16 Sep 2021 11:53 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 Sep 2021 11:53 PM IST
विज्ञापन
mahoba news
प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण करते जिलाधिकारी - फोटो : MAHOBA
महोबा। डीएम ने अनुपस्थित मिली एएनएम का वेतन रोकने के निर्देश दिए। विकास कार्यों का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी सत्येन्द्र कुमार ने विकासखंड चरखारी अंतर्गत ग्राम पंचायत सूपा का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने पंचायत सचिवालय, पूर्व माध्यमिक व प्राथमिक विद्यालय, सामुदायिक शौचालय, खेल के मैदान की जमीन, आयुष्मान कार्ड कैंप आदि का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

आयुष्मान आपके द्वार अभियान के तहत 30 सितंबर तक जिले भर में आयुष्मान पखवाड़े के अंतर्गत कैंप लगाकर लोगों के आयुष्मान कार्ड बनवाये जा रहे हैं। सूपा आयुष्मान कैंप के निरीक्षण में एएनएम चंद्रलता अनुपस्थित पाई गई। जिसको लेकर उनका वेतन रोके जाने के निर्देश दिए गए। यहां पर 2727 कार्ड बनने हैं जिनमें से अभी तक 1158 कार्ड बने हैं।
विज्ञापन

सूपा में पंचायत भवन तथा पूर्व माध्यमिक विद्यालय एक ही परिसर में बने हैं। निरीक्षण में विद्यालय में जलभराव तथा बच्चों को ड्रेस का वितरण न होना, विद्युत कनेक्शन व इन्वर्टर की व्यवस्था न होना पाया गया। इसको लेकर डीएम ने नाराजगी जतायी और बीडीओ चरखारी प्रशांत कुमार को प्रधान को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। साथ ही प्रधानाचार्य को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि बीएसए से बात कर बच्चों को ड्रेस, जूते, मोजे आदि का वितरण कराना सुनिश्चित करें। सामुदायिक शौचालय का निर्माण संतोषजनक नहीं पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने बीडीओ को निर्देश दिए कि एस्टीमेट में किये गए प्रावधान व कराए गए कार्यों की जांच कर भुगतान की तुलना करें, यदि इसमें किसी भी प्रकार की गड़बड़ी मिले तो तत्काल सचिव और प्रधान पर एफआईआर दर्ज कराएं। खेल के मैदान के लिए प्रस्तावित जमीन को देखा और बीडीओ से कहा कि इसका प्रस्ताव तैयार कर कार्य निर्माण कार्य कराना सुनिश्चित करें। मौके पर मौजूद लेखपाल को निर्देश दिए कि पूरी पंचायत में जहां भी सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे हैं उनको मुक्त करवाएं।

अवैध शराब पर लगाएं रोक
जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान सूपा चौकी प्रभारी को निर्देशित किया यहां संचालित कबूतरा डेरों पर तुरंत कार्रवाई करें और अवैध शराब के निर्माण पर तत्काल रोक लगवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed