{"_id":"609d6cea8ebc3e74f947b4e8","slug":"mahoba-news-mahoba-news-knp628264664","type":"story","status":"publish","title_hn":"झुग्गी झोपड़ी में उपजिलाधिकारी ने बांटे लंच पैकेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झुग्गी झोपड़ी में उपजिलाधिकारी ने बांटे लंच पैकेट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुलपहाड़ (महोबा)। कोरोना संक्रमण काल में रोजाना मजदूरी करने वाले लोगों पर संकट गहराने लगा है, ऐसे में तहसील प्रशासन ने गरीबों व निराश्रितों के लिए कम्युनिटी किचन शुरू कर दी है। कम्युनिटी किचन में भोजन तैयार कर लंच पैकेट में पैककर वितरण करना शुरू कर दिया गया है।
नगर के मलिन बस्ती व जुग्गी झोपड़ी वालों के घर-घर पहुंच कर उपजिलाधिकारी सुथान अब्दुल्ला के नेतृत्व में तहसीलदार राजस्व कृष्णराज सिंह, तहसीलदार न्यायिक सुबोध मणि शर्मा व नायब तहसीलदार राधेश्याम गौड़ के हाथों से वितरण करना शुरू कर दिया है। शुरूआत में नगर के सेनापति वार्ड मलिन बस्ती में पहुंच कर उपजिलाधिकारी ने अपने हाथों से लंच पैकेट व मास्क वितरण किए, वहीं बेलाताल रोड पर चिंतामणि आदर्श विद्यालय के निकट जुग्गी झोपड़ी बनाकर डेरा डाले बेलदारन जाति के लोगों को लंच पैकेट वितरण किए।
एसडीएम ने बताया की जनतंत्र इंटर कालेज कोविड सेंटर में लंच पैकेट बनवा कर भी रखे जा रहे हैं, जो दोपहर एक बजे से शाम 7 बजे तक वितरित होंगे, कोई भी जरूरतमंद केंद्र से जाकर भोजन ले सकता है। कहा कि हमारा प्रयास है कि कोई भी व्यक्ति भूखा न सोए। इस दौरान रमेश यादव, इरफान खान सहित तहसील कर्मचारी गण मौजूद रहे।