{"_id":"604ba7cc8ebc3e5926537d4b","slug":"mahoba-news-mahoba-news-knp617237032","type":"story","status":"publish","title_hn":"दंगा नियंत्रण के लिए पुलिसकर्मियों ने किया बलवा ड्रिल का अभ्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दंगा नियंत्रण के लिए पुलिसकर्मियों ने किया बलवा ड्रिल का अभ्यास
विज्ञापन
बलवा ड्रिल का अभ्यास करते पुलिस कर्मी
- फोटो : MAHOBA
महोबा। पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार श्रीवास्तव के निर्देश पर जिले के सभी थानों में शुक्रवार को दंगा नियंत्रण के लिए बलवा ड्रिल का अभ्यास कराया गया। जिसमें पुलिसकर्मियों को विपरीत परिस्थिति में नियंत्रण के तरीके सिखाए गए। यह ड्रिल आगामी पंचायत चुनाव व होली पर्व को भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के लिए कराया गया।
शहर कोतवाली में मॉक ड्रिल के दौरान पुलिस कर्मियों को दो गुटों में बांटा गया। एक गुट में दंगा करने वाले और दूसरे गुट में पुलिस कर्मियों को रखा गया। जिसमें आंदोलनकारियों ने आक्रोशित होकर नारेबाजी व पुलिस कर्मियों पर हमला किया। जिसकी सूचना पर पुलिस विभाग की अलग-अलग टीमें मौके पर पहुंची और दंगाइयों को समझाने का प्रयास किया लेकिन भीड़ ने पुलिस कर्मियों को दौड़ा लिया। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों की अनुमति से लाठीचार्ज किया गया। इसके बाद भी दंगाइयों के न मानने पर आंसू गैस के गोले और रबर की बुलेट से फायर कर भीड़ को तितर-बितर किया गया।
मॉक ड्रिल के दौरान सभी सीओ व थाना प्रभारियों ने एंटी राइट गन, रबर बुलेट गन, टियर गैस गन आदि शस्त्रों को चलाकर परखा। जिससे आने वाली विषम परिस्थितियों पर काबू पाया जा सके। मॉक ड्रिल के दौरान अपर एसपी आरके गौतम, सीओ सदर रामप्रवेश राय मौजूद रहे।