{"_id":"5ed5391c8ebc3e90440d6777","slug":"mahoba-news-mahoba-news-knp563227350","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों का प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अजनर (महोबा)। थाना क्षेत्र में पांत दिन से बिजली आपूर्ति ठप होने से नाराज ग्रामीणों ने सोमवार को पॉवर स्टेशन अजनर में हंगामा किया। प्रदर्शन और नारेबाजी की। साथ ही जल्द बिजली आपूर्ति सुचारु न होने पर सड़क पर उतरकर आंदोलन करने की चेतावनी दी। विभागीय अफसरों के समझाने पर ग्रामीण वहां से चले गए।
28 मई को आई आंधी के चलते तमाम खंभे और जगह-जगह बिजली के तार टूटकर गिर गए थे। इससे 30 गांव की बिजली गुल हो गई थी। बिजली विभाग के अवर अभियंता ने चार दिन बाद बिजली आपूर्ति बहाल किए जाने का भरोसा दिया था। इसलिए ग्रामीण शांत रहे। सोमवार को बिजली आपूर्ति बहाल होना तो दूर टूटे तारों व खंभों की मरम्मत का काम शुरू नहीं हुआ। इससे ग्रामीणों का सब्र टूट गया। सोमवार को ग्रामीणों ने पॉवर हाउस पहुंचकर प्रदर्शन किया।
ग्रामीणों का कहना है कि बिजली आपूर्ति ठप होने से कई गांव में पानी का संकट पैदा हो गया है। ग्रामीण बिजली व पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। इसके बाद भी बिजली विभाग के कर्मचारी हाथ पर हाथ धरे बैठे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि बिजली विभाग के अधिकारियों की मनमानी का खामियाजा उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ रहा है। हंगामे की सूचना पर पहुंचे बिजली विभाग के अधिकारियों ने जल्द विद्युत आपूर्ति शुरू कराने का भरोसा देकर ग्रामीणों को शांत कराया।