{"_id":"5ed537c38ebc3e904914b8d2","slug":"mahoba-news-mahoba-news-knp5632236176","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज के 13 चालकों व परिचालकों की संविदा समाप्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज के 13 चालकों व परिचालकों की संविदा समाप्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा। लॉकडाउन के दौरान रोडवेज बसों में संविदा व स्थाई तौर पर तैनात चालकों व परिचालकों के अनुपस्थित रहने पर रोडवेज महोबा के एआरएम एके जैन ने संविदा पर तैनात 13 चालकों व परिचालकों की संविदा को खत्म कर दिया। साथ ही एक नियमित परिचालक को निलंबित भी किया है। एक साथ 14 कर्मचारियों पर हुई कार्रवाई से लापरवाह कर्मचारियों में खलबली मची है।
लॉकडान के दौरान रोडवेज बसों का संचालन बंद रहा। पर, प्रवासी श्रमिकों को गृह जनपद तक भेजने के लिए परिवहन विभाग बसों का संचालन करता रहा। पूरे लॉकडाउन के दौरान कुछ कर्मचारी ड्यूटी पर ही नहीं आए। इस पर रोडवेज महोबा के एआरएम ने संविदा पर तैनात चालक रमजान खां, इमाम खां, कृपाशंकर, मोहम्मद अनवार, मोहम्मद दिलशाद, राजेश कुमार, श्रीनारायण, फिरोज खां, गोविंदराम तिवारी, मोहम्मद हबीब व परिचालक प्रमोद सिंह, हेमराज सिंह और आनंद स्वरूप की संविदा समाप्त का नोटिस जारी किया है। वहीं, नियमित परिचालक मोहम्मद शाहिद खां को निलंबित किया गया है। एआरएम का कहना है कि ड्यूटी में लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। अभी लापरवाह कर्मचारियों की सूची तैयार की जा रही है।