{"_id":"5ed14c938ebc3e90644a536b","slug":"mahoba-news-mahoba-news-knp5627202151","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्राओं ने घर-घर जाकर बांटे मास्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्राओं ने घर-घर जाकर बांटे मास्क
विज्ञापन
महोबा। शहर के वीरभूमि राजकीय महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के छात्र छात्राओं ने शुक्रवार को रहेलिया गांव में घर-घर जाकर मास्क बांटे। ग्रामीणों को कोरोना महामारी के प्रति जागरूक किया। साथ ही लोगों को आरोग्य सेतु व आयुष कवच एप डाउनलोड करने के लिए प्रेरित किया।
बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी के राष्ट्रीय सेवा योजना के समन्वयक मुन्ना तिवारी, राज्य संपर्क अधिकारी डॉ. अंशुमाली शर्मा व क्षेत्रीय निदेशक अशोक श्रोतीय के नेतृत्व में पूरे बुंदेलखंड में मास्क वितरण योजना संचालित की जा रही है। इसके तहत शुक्रवार को रहेलिया गांव में स्वयंसेवी छात्र-छात्राओं ने अपने संसाधनों से मास्क तैयार कर घर घर जाकर वितरण किया।
वीरभूमि महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर सुशील बाबू मास्क वितरण की योजना के लिए ऑनलाइन छात्र छात्राओं को प्रेरित कर रहे हैं। मास्क वितरण के दौरान जिला नोडल अधिकारी डॉ. संतोष कुमार पांडे, कार्यक्रम अधिकारी मधुबाला सरोजिनी के अलावा छात्र-छात्राओं में ईशा गुप्ता, कल्पना, धर्मेश वर्मा, ज्योति श्वेता वर्मा, आशीष, अलबेला, श्रीचंद, अभिषेक मौजूद रहे।