{"_id":"5ec6b5d18ebc3e902e76b58e","slug":"mahoba-news-mahoba-news-knp561347229","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीच-बचाव करने पर युवक की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीच-बचाव करने पर युवक की हत्या
विज्ञापन
कुलपहाड़ (महोबा)। थाना महोबकंठ के भूरा गांव में बुधवार को पैसे के लेनदेन को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। चार लोगों ने एक पक्ष के शिवनारायण की पिटाई शुरू कर दी। उसका साथी पूरन बीच बचाव करने पहुंचा, तो हमलावरों ने उस पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। घायल की जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज झांसी ले जाते वक्त कुलपहाड़ के पास मौत हो गई।
भूरा गांव निवासी पूरन (36) साथी शिवनारायण के साथ किसी काम से पनवाड़ी गया था। वहां से लौटने के बाद दोनों गांव के बाहर बनी पुलिया के पास बने मंदिर में बैठ गए। उसी दौरान गांव के नंदन, पन्नू, कल्लू और चुन्नी लाठी-डंडे और कुल्हाड़ी लेकर पहुंच गए। शिवनारायण से तीन माह पहले दिए गए पैसे मांगने लगे। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। झगड़ा बढ़ने पर चारों लोगों ने शिवनारायण की पिटाई शुरू कर दी। इस पर पूरन बीच-बचाव करने लगा, तो नाराज हमलावरों ने उसके सिर पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर दिए। भीड़ जुटने पर हमलावर भाग गए।
परिजन पूरन को जिला अस्पताल महोबा ले गए। वहां से डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज झांसी के लिए रेफर कर दिया। वहां ले जाते वक्त रास्ते मेंउसकी मौत हो गई। पूरन के भांजे रूप सिंह यादव ने थाना महोबकंठ में चार लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।