फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   mahoba

तौलाई के नाम पर अधिक पैसा वसूलने पर केंद्र प्रभारी निलंबित

Wed, 12 May 2021 11:43 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 12 May 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
mahoba
महोबा। सहकारी समिति भरवारा में गेहूं खरीद केंद्र संचालित है। जहां अशोक कुमार को केंद्र प्रभारी बनाया गया था। केंद्र में गेहूं बेचने आने वाले किसानों से गेहूं की उतराई, छनाई व तौलाई के नाम पर 40 रुपये प्रति क्विंटल लिया गया है। कुछ किसानों से 50 रुपये प्रति क्विंटल पल्लेदारी वसूली गई जबकि शासन द्वारा पल्लेदारी के नाम पर 20 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन

मामले की शिकायत पीड़ित किसानों ने उच्चाधिकारियों व मुख्यमंत्री पोर्टल पर की थी। डीएम के आदेश पर अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे जुबेर बेग व जिला खरीद अधिकारी ने जांच की। जांच में मामला सही पाया गया। जिस पर केंद्र प्रभारी अशोक कुमार को निलंबित करते हुए उन्हें भरवारा साधन सहकारी समिति से संबद्ध किया गया है।
विज्ञापन

साथ ही जिला प्रबंधक पीसीएफ को निर्देश दिए है कि किसानों से खरीदे गए गेहूं की उठान तीन दिन के अंदर कराई जाए। गेहूं का नुकसान होने पर उनकी व्यक्तिगत जिम्मेदारी होगी। हालांकि बुधवार की दोपहर हल्की बूंदाबांदी हुई। जिससे केंद्र के बाहर खुले में रखा गेहूं भीग गया। कर्मचारियों ने पॉलिथीन आदि ढककर बचाव किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed