फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Mahoba: Dispute between two parties regarding the establishment of Durga Pandal

महोबा : दुर्गा पंडाल स्थापना को लेकर दो पक्षों में विवाद

Mon, 26 Sep 2022 12:57 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 26 Sep 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
Mahoba: Dispute between two parties regarding the establishment of Durga Pandal
कुलपहाड़ (महोबा)। तहसील कुलपहाड़ के रावतपुराखुर्द गांव में दुर्गा पंडाल स्थापना को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। उप जिलाधिकारी ने दोनों पक्षों को अलग-अलग पंडाल स्थापना की स्वीकृति देते हुए मामला शांत करा दिया। बताया कि नवरात्र के दौरान गांव में दो पुलिस कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी गई है।
विज्ञापन

रावतपुरा खुर्द गांव में नवरात्र पर्व पर एक स्थान पर पंडाल में दुर्गा मूर्ति की स्थापना होती आ रही है। इस बार अनुसूचित जाति व यादव समाज के लोगों के बीच विवाद हो गया। दो दिन पहले अनुसूचित जाति के लोगों ने अलग से मूर्ति स्थापना के लिए प्रशासन से स्वीकृति मांगी थी।
विज्ञापन

विवाद की स्थित को देखते हुए एसडीएम अरुण दीक्षित ने दोनों पक्षों को कोतवाली बुलाया और समझौता कराया। ग्राम प्रधान उमा यादव ने बताया कि विवाद कुछ लोगों से हुआ था। एसडीएम ने बताया कि ग्रामीणों को मिल-जुलकर त्योहार मनाने को कहा गया है। कानून का पालन सख्ती से कराया जाएगा। अराजकता फैलाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed