Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Mahoba depot gets 17 more women conductors

Mahoba News: महोबा डिपो को मिलीं 17 और महिला परिचालक

Tue, 06 Jan 2026 11:57 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Tue, 06 Jan 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
Mahoba depot gets 17 more women conductors
महोबा। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के महोबा डिपो को 17 और महिला परिचालक मिली हैं। जो जल्द ही रोडवेज बसों के संचालन की कमान संभालेंगी। महिला परिचालक मिलने से अब रोडवेज में इनकी संख्या बढ़कर 68 पहुंच गई है। इनको 15 दिन के प्रशिक्षण के बाद तैनाती दी जाएगी।
विज्ञापन

महोबा डिपो में इस समय निगम की 122 और 15 अनुबंधित बसें शामिल हैं। पिछले साल दस दिसंबर 2025 को परिवहन निगम की ओर से महिलाओं से संविदा पर परिचालक बनने के लिए आवेदन मांगे गए थे। जिसके लिए चित्रकूटधाम मंडल जनपद बांदा में विशाल भर्ती मेला आयोजित हुआ था। इस दौरान करीब 400 से अधिक आवेदन आए थे। इनमें से मानक पर खरा उतरने वाली 17 महिलाओं का चयन परिचालक पद पर हुआ है। महोबा डिपो प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि इससे पहले डिपो में 51 महिला परिचालक थीं। अब मंडल स्तर से डिपो के लिए 17 और महिला परिचालकों को चयनित किया गया है।
विज्ञापन

----------
यह दिया जाएगा भुगतान

महोबा। परिवहन निगम में महिला परिचालक के पद पर चयनित होने पर 2.02 रुपये प्रति किमी की दर से भुगतान किया जाएगा। इसके अलावा प्रतिमाह 22 दिन ड्यूटी करते हुए पांच हजार किमी चलने पर प्रथम छिमाही में 1,500 व द्वितीय छिमाही में तीन हजार रुपये प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। साथ ही पीएफ, रात्रि भत्ता अलग से दिए जाने के साथ 7.5 लाख रुपये का दुर्घटना बीमा भी मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
यह हुई चयनित
महोबा। चित्रकूटधाम मंडल बांदा से महोबा डिपो के लिए सपना शर्मा, स्वाति नायक, प्रियंका, सरिता देवी, दीपमाला, आकांक्षा नामदेव, काजल, निशा राजपूत, शिवी यादव, पूजा, पूनम, आकांक्षा देवी, ज्ञानवती, अनीता, मनीषा, रेनू कुमारी और अंजली खरे को चयनित किया गया है। जो जल्द ही डिपो में अपनी सेवाएं देतीं नजर आएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed