{"_id":"635582eda5ea62409b275497","slug":"mahoba-debt-troubled-farmer-gave-his-life-by-hanging-mahoba-news-knp724838190","type":"story","status":"publish","title_hn":"महोबा: कर्ज से परेशान किसान ने फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महोबा: कर्ज से परेशान किसान ने फंदा लगाकर दी जान
विज्ञापन
कबरई (महोबा)। बारिश में फसल बर्बाद होने से परेशान किसान ने रविवार को घर में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। उस पर बैंक का कर्ज भी था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
कबरई थाना क्षेत्र के गहरा गांव निवासी पप्पू अहिरवार (47) पर आर्यावर्त बैंक का 70 हजार रुपये का कर्ज था। शनिवार को परिजन खेतों पर गए थे। इस दौरान पप्पू ने रस्सी का फंदा बनाकर खुदकुशी कर ली।
देर रात घर पहुंचे परिजन ने आवाज लगाई लेकिन दरवाजा नहीं खुला। परिजन दरवाजा खोलकर अंदर घुसे। कमरे में शव फंदे पर लटका मिला। परिजनों की सूचना पर पुलिस पहुंच गई।
विज्ञापन
भतीजे भूरेलाल ने बताया कि चाचा ने छह बीघे में मूंगफली और तिल की फसल बोई थी। अधिक बारिश होने से फसलें बर्बाद हो गई थी। इससे वह परेशान रहते थे। थानाध्यक्ष विनोद कुमार प्रजापति ने बताया कि मानसिक तनाव के चलते आत्महत्या करने की जानकारी मिली है। जांच कराई जा रही है।