{"_id":"60203ad599153e2b955d8cca","slug":"mahoba-death-of-mother-and-daughter-riding-bike-due-to-car-collision-on-jhansi-mirzapur-highway","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"महोबा: झांसी-मिर्जापुर हाईवे पर कार की टक्कर से बाइक सवार मां-बेटी की मौत, हेलमेट न होने से आईं गंभीर चोटें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महोबा: झांसी-मिर्जापुर हाईवे पर कार की टक्कर से बाइक सवार मां-बेटी की मौत, हेलमेट न होने से आईं गंभीर चोटें
Mon, 08 Feb 2021 12:39 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Mon, 08 Feb 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
सड़क हादसा
- फोटो : सोशल मीडिया
महोबा के कबरई में झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग में बघवा खोड़ा के समीप तेज रफ्तार होंडा सिटी कार ने बाइक में टक्कर मार दी। सिर पर गंभीर चोट आने से बाइक सवार मां-बेटी की मौके पर मौत हो गई। एक युवक को गंभीर हालत में सीएचसी कबरई से जिला अस्पताल रेफर कर किया गया है।
दुर्घटना के बाद कार सवार वाहन छोड़कर मौके से भाग निकले। पुलिस ने कार सवारों की तलाश शुरू कर दी है। थाना कबरई के रिवई गांव निवासी रामखिलावन उर्फ बब्लू शिवहरे (35) परिवार समेत दिल्ली में रहकर ठेकेदारी का काम करता है। शनिवार को वह जेल से छूटकर आए पिता व भाई से मिलने के लिए परिवार समेत गांव आया था।

रविवार की शाम करीब पांच बजे रामखिलावन अपनी पत्नी सुनीता (30) और बेटी रिया (09) के साथ बाइक (बुलेट) से कबरई खरीदारी करने गया था। बेटी के कपड़े व अन्य सामान खरीदकर तीनों घर लौट रहे थे। तभी बघवा खोड़ा के समीप कबरई की ओर से आ रही तेज रफ्तार होंडा सिटी कार ने बाइक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।
दुर्घटना के बाद कार काफी दूर तक फिसलते हुए सड़क किनारे खाई में उतर गई। बाइक सवार मां सुनीता औरबेटी रिया के सिर पर गंभीर चोटें आईं। जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची थाना कबरई पुलिस ने घायल रामखिलावन को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कबरई पहुंचाया।
जहां से डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। जिससे चालक के सिर पर गंभीर चोटें आईं और मां-बेटी की मौत हो गई। पुलिस ने होंडा सिटी कार को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार की रफ्तार तेज होने से वह अनियंत्रित होकर बाइक से टकरा गई।