फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Mahoba: Congress declared in-charge for five bodies

महोबा : कांग्रेस ने पांच निकायों के लिए प्रभारी किए घोषित

Wed, 09 Nov 2022 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 09 Nov 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Mahoba: Congress declared in-charge for five bodies
महोबा। निकाय चुनाव की तैयारियों जुटी कांग्रेस ने सभी निकायों के लिए प्रभारी घोषित कर दिए हैं। बृजराज महोबा और सफीक चरखारी की जिम्मेदारी दी गई है। महेंद्र सिंह को प्रमुख जिला प्रभारी बनाया गया है।
विज्ञापन

कांग्रेस जिलाध्यक्ष तुलसीदास लोधी ने बताया कि बृजराज अहिरवार को महोबा और मो. सफीक को चरखारी नगर पालिका का प्रभारी बनाया गया है।
कुलपहाड़ नगर पंचायत की प्रभारी विमला अनुरागी, खरेला के रामकिशुन मिश्रा और कबरई के सागर सिंह होंगे। जिला उपाध्यक्ष महेंद्र श्रीवास्तव को जिला प्रमुख प्रभारी बनाया गया है।
विज्ञापन

इसके अलावा संतोष कुमार धुरिया, आफाक सरवर, महेश अहिरवार, प्रमोद निरंजन, रणविजय सिंह, छक्कीलाल राजपूत, शैलेंद्र विश्वकर्मा, देवदत्त तिवारी, प्रमोद सोनी, नंदराम, राममनोहर, जयराम अवस्थी और प्रियंका राजपूत को निकाय समिति में शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस से अध्यक्ष और सभासद का चुनाव लड़ने के इच्छुक कार्यकर्ता प्रभारियों के पास आवेदन कर सकते हैं।
मेले में दुकानदारों की समस्याएं सुनीं
चरखारी (महोबा)। चरखारी में चल रहे गोवर्धन्नाथजू मेले का एसडीएम स्वेता पांडेय और अधिशासी अधिकारी अवधेश कुमार ने निरीक्षण किया। उन्होंने दुकानदारों की समस्याएं सुनीं।

दुकानदारों ने बताया कि आवागमन दुरुस्त रखने के लिए इस बार दुकानें पीछे लगवाई गई हैं। सड़क किनारे चार पहिया वाहनों की पार्किंग होने से दुकानें छिप जाती हैं। मेला कार्यालय के पास खाली स्थान पर पार्किंग कराने की बात कही। वरिष्ठ लिपिक अय्यूब खां, मेला संजीत कुमार मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed