{"_id":"63a0ba8028897a683007b0e8","slug":"mahoba-asha-workers-took-to-the-streets-for-demands-sloganeering-mahoba-news-knp7343931122","type":"story","status":"publish","title_hn":"महोबा : मांगों के लिए सड़कों में उतरीं आशा कार्यकर्ता, नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महोबा : मांगों के लिए सड़कों में उतरीं आशा कार्यकर्ता, नारेबाजी
विज्ञापन
आल्हा चौक में प्रदर्शन करतीं आशा कार्यकर्ता।
- फोटो : MAHOBA
महोबा। विभिन्न मांगों को लेकर आशा हेल्थ वर्कर्स एसोसिएशन ने सोमवार को आल्हा चौक पर प्रदर्शन किया। इसके बाद मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एडीएम को सौंपा। ज्ञापन में शेष भुगतान और नियमित करने की मांग की गई है। संगठन की जिलाध्यक्ष आशा शुक्ला व संरक्षक अशोक कुमार के नेतृत्व में महिला अस्पताल से जुलूस निकाला गया। प्रदर्शनकारी आल्हा चौक, ऊदल चौक होते हुए कलक्ट्रेट पहुंचीं और एडीएम शिशिर कुमार को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापनमें बताया कि वर्ष 2020 से उन्होंने 1,500 रुपये बढ़ा मानदेय नहीं मिला है और न ही नसबंदी कराने पर मिलने वाली प्रोत्साहन राशि दी जा रही है। शासन के आदेश पर आशा कार्यकर्ताओं कों मोबाइल बांटे गए हैं लेकिन जिले में 30 प्रतिशत आशाओं को ही मोबाइल मिले हैं।
चार माह से उनका मानदेय नहीं मिला है। जिससे उनके सामने आर्थिक संकट पैदा हो गया है। उन्होंने शीघ्र मानदेय और बकाया भुगतान न मिलने पर भूख हड़ताल की चेतावनी दी है। प्रदर्शन में मालती, प्रेमवती, जनकसुता, सीमा, राधा, पार्वती, कमलेश, संगीता आदि शामिल रहीं।