फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Mahoba: Angry accountants blew the trumpet of the movement after being made BLO

महोबा : बीएलओ बनाए जाने से नाराज लेखपालों ने फूंका आंदोलन का बिगुल

Wed, 28 Sep 2022 12:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 28 Sep 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Mahoba: Angry accountants blew the trumpet of the movement after being made BLO
संघ के पदाधिकारियों को समस्या बताते लेखपाल लोकेंद्र यादव। - फोटो : MAHOBA
महोबा। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की बैठक तहसील सभागार में हुई। जिसमें नगरीय निकाय निर्वाचन के लिए बीएलओ बनाने पर नाराजगी जताई गई। बीएलओ ड्यूटी से मुक्त न करने पर 30 सितंबर से लेखपाल अतिरिक्त कार्य का बहिष्कार कर बस्ते कार्यालय में जमा करने की चेतावनी भी दी गई।
विज्ञापन

अध्यक्ष शिवप्रसाद ने बताया कि महोबा तहसील में लेखपालों के 78 पद स्वीकृत हैं। इसके सापेक्ष 40 लेखपाल ही कार्यरत हैं। जिनमें छह लेखपाल विभिन्न पटलों में संबद्ध हैं। 34 लेखपाल खसरा-खतौनी, तहसील, समाधान दिवस और आईजीआरएस से प्राप्त शिकायतों का निस्तारण के साथ आय-जाति-निवास प्रमाणपत्र बनाने के काम भी कर रहे हैं।
विज्ञापन

लेखपालों को दो से तीन अतिरिक्त कार्य दिए गए हैं। कृषि विभाग की किसान सम्मान निधि योजना की सूची और प्रधानमंत्री आवास योजना की सूची का सत्यापन भी लेखपालों से कराया जा रहा है। अब नगरीय निकाय चुनाव में बीएलओ बना दिया गया है। लेखपालों ने एसडीएम को ज्ञापन देकर बीएलओ ड्यूटी से मुक्त करने की मांग की है। बैठक में मंत्री राकेश कुमार, इंद्रपाल सिंह, देवकीनंदन, अजय तिवारी, अर्पित, भूपेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed