फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Mahakoshal Express will run with a delay of half an hour

Mahoba News: आधा घंटे देरी से चलेगी महाकौशल एक्सप्रेस

Mon, 05 Oct 2026 12:08 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
Mahakoshal Express will run with a delay of half an hour
-मथुरा में यार्ड रिमॉडलिंग कार्य का ट्रेनों की आवाजाही पर पड़ेगा असर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महोबा। मथुरा जंक्शन व भूतेश्वर स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग कार्य का असर ट्रेनों से आवाजाही करने वाले यात्रियों पर भी पड़ेगा। चार से 10 अक्तूबर तक कार्य चलने से निजामुद्दीन-जबलपुर महाकौशल एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों को नियंत्रित किया गया है। इससे यात्रियों को सफर में अतिरिक्त समय लगेगा।
उत्तर-मध्य रेलवे झांसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि अप, डाउन, तीसरी, चौथी और अलवर लाइनों की आवाजाही को अलग-अलग करने के लिए मथुरा यार्ड का फेज-दो रिमॉडलिंग कार्य किया जा रहा है। ऐसे में निजामुद्दीन-जबलपुर महाकौशल चार से नौ अक्तूबर तक आधा घंटा नियंत्रित रहेगी। यह ट्रेन रेलवे स्टेशन महोबा से होकर गुजरती है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि यात्री चार से 10 अक्तूबर के बीच यात्रा से पहले अपनी ट्रेन का संचालन व समय की जांच कर लें। यार्ड रिमॉडलिंग के चलते ट्रेन नियंत्रित होने से निर्धारित समय से देरी से पहुंचने की संभावना रहेगी। मार्ग परिवर्तित वाली ट्रेन में मथुरा समेत कुछ नियमित ठहराव भी प्रभावित रहेंगे। वहीं, मथुरा यार्ड कार्य से 10 अक्तूबर को कई लंबी दूरी की ट्रेनों को मथुरा के बजाय वैकल्पिक मार्ग से चलाया जाएगा। इनमें निजामुद्दीन महाकौशल ट्रेन शामिल है। इस ट्रेन का मार्ग निजामुद्दीन से गाजियाबाद-मितावली, मध्यप्रदेश होते हुए आगरा कैंट की ओर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed