फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Madam DM, the taps were installed, but no water flowed from them.

Mahoba News: डीएम मैम, टोटियां लगीं पर नहीं टपका नल से जल

Sat, 19 Sep 2026 11:23 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
Madam DM, the taps were installed, but no water flowed from them.
फोटो 19 एमएएचपी 16 परिचय-समाधान दिवस में फरियादियों की शिकायतीं सुनतीं डीएम गजल भारद्वाज। संवाद
चरखारी (महोबा)। डीएम मैम, टोंटियां तो लगी लेकिन आज तक नलों से पानी नहीं आया। पेयजल की समस्या से परेशानी हो रही है। यह कहना था शनिवार को आयोजित समाधान दिवस में पहुंची कस्बा चरखारी के मोहल्ला हटवारा निवासी कलावती, आशा, श्यामरानी, देशरानी, ज्ञान, कुसुमरानी आदि महिलाओं का। बताया कि हर घर योजना के तहत मोहल्ले में पाइपलाइन डाली जा चुकी है और टोंटी भी लगा दी गईं लेकिन आज तक एक बूंद भी पानी नहीं आया।
विज्ञापन

तहसील चरखारी में डीएम गजल भारद्वाज की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समाधान दिवस आयोजित हुआ। इस दौरान 37 शिकायतें आईं जिनमें से महज दो का मौके पर निस्तारण किया गया। अधिवक्ता प्रमोद खरे ने इंडियन बैंक शाखा में उपभोक्ताओं के खाते सीज किए जाने की शिकायत की। भारतीय किसान यूनियन भारत भूमि के संगठन मंत्री रामकिशुन शर्मा के नेतृत्व में किसानों ने खरीफ फसल नष्ट होने से सौ फीसदी फसल नुकसान की रिपोर्ट शासन को भेजने और 15 दिन में मुआवजा दिलाने की मांग की। डीएम ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाए। इस मौके पर एसपी शशांक सिंह, एसडीएम अवनीश तिवारी, डीडीओ पंकज यादव, डीपीआरओ चंद्रकिशोर वर्मा, तहसीलदार डॉ. रामानंद मिश्रा, सीओ दीपक दुबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


दूसरी किस्त न मिलने से आवास अधूरा
कस्बा चरखारी के मोहल्ला कजियानापुरा निवासी शाहीन खातून ने समाधान दिवस में प्रार्थना पत्र देने हुए आवास योजना का लाभ दिए जाने की गुहार लगाई। बताया कि वह विधवा महिला है। मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करती है। उसके पास एक कच्चा कमरा था। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत प्रथम किस्त मिली थी। उस राशि से निर्माण कार्य कराया लेकिन आज तक दूसरी किस्त नहीं आई। साथ ही आवास निर्माण की फोटो लेने व सर्वे करने के लिए कोई भी जिम्मेदार नहीं आया। इससे काम रुका है। बारिश से उसके और बच्चों के सामने सिर छिपाने की समस्या हो रही है। उसने दूसरी किस्त दिलाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


जलभराव से मोहल्लेवासी परेशान
कस्बा चरखारी के हाथीखाना वार्ड की सभासद गीता ने जलभराव और संक्रामक रोग फैलने की शिकायत की। बताया कि मोहल्ले में गंदी नाली व शौच का ओवरफ्लो पानी भरा है। इससे बदबू आ रही है और पानी में कीड़े पनप रहे हैं। ऐसे में वार्ड में संक्रामक रोग फैलने की संभावना है। इसकी शिकायत पालिका के ईओ से कई बार की गई लेकिन आज तक समस्या का समाधान नहीं हुआ। सभासद ने समस्या का समाधान कराने की मांग की।

फोटो 19 एमएएचपी 16 परिचय-समाधान दिवस में फरियादियों की शिकायतीं सुनतीं डीएम गजल भारद्वाज। संवाद

फोटो 19 एमएएचपी 16 परिचय-समाधान दिवस में फरियादियों की शिकायतीं सुनतीं डीएम गजल भारद्वाज। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed