फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Lottery process for shop allotment in Kajli fair will be held on August 1

Mahoba News: कजली मेले में दुकान आवंटन के लिए एक अगस्त को होगी लॉटरी प्रक्रिया

Sat, 26 Jul 2025 12:48 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Sat, 26 Jul 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
Lottery process for shop allotment in Kajli fair will be held on August 1
महोबा। उत्तर भारत के प्रसिद्ध महोबा के कजली मेले को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई है। महोबा संरक्षण विकास समिति की ओर से इस बार लॉटरी के माध्यम से मेले में दुकानों का आवंटन किया जाएगा। दुकान आवंटन प्रक्रिया लॉटरी के माध्यम से एक अगस्त को होगी।
विज्ञापन

ऐतिहासिक कीरत सागर के तट पर 10 से 24 अगस्त तक कजली महोत्सव का आयोजन होगा। मेले में दुकानों के लिए जगह के आवंटन के लिए आवेदन विकास भवन स्थित डीपीआरओ कार्यालय से 28 से 30 जुलाई तक मिलेंगे। मेले में निर्धारित ब्लाॅक-ए व बी के लिए आठ हजार रुपये जबकि सी व डी के लिए सात हजार रुपये शुल्क निर्धारित की गई है। आवेदन पत्र निर्धारित शुल्क समेत अंतिम तिथि 31 जुलाई को पांच बजे तक डीपीआरओ कार्यालय में जमा किए जाएंगे। दुकानों के आवंटन के लिए लॉटरी प्रक्रिया कलक्ट्रेट सभागार में एक अगस्त को सुबह 11 बजे से अंतिम दुकान आवंटन होने तक की जाएगी। आवेदन पत्र के साथ पासपोर्ट फोटो, आधार कार्ड की छायाप्रति व निर्धारित शुल्क जमा किया जाना अनिवार्य है। दुकान आवंटन के संबंध में अधिक जानकारी डीपीआरओ कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed