फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Listeners hear aalha sides Fdkin

आल्हा सुनकर श्रोताओं की फड़कीं भुजाएं

Mon, 31 Aug 2015 10:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा Updated Mon, 31 Aug 2015 10:43 PM IST
विज्ञापन
Listeners hear aalha sides Fdkin

उत्तर भारत के मशहूर कजली मेले के दूसरे दिन भी जन

विज्ञापन
सैलाब उमड़ा। आल्हा मंच आल्हा गायन की धूम रही। कजली मेला मंच पर दीवारी नृत्य कलाकारों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। मेला परिसर में दूरदराज से आए बड़े झूलों का भी बच्चों और महिलाओं ने आनंद लिया।

कजली मेले के दूसरे दिन तेज धूप और गर्मी के बाद भी लोगों की सड़कों पर भीड़ देखती ही बन रही थी। मेले तक पहुंचने में लोगों को धक्का मुक्की खानी पड़ी।

मेले में सबसे ज्यादा भीड़ ग्रामीण क्षेत्रों की थी। शहर की सभी सड़कें मेला प्रेमियों से खचाखच भरी रहीं। ग्रामीणों ने मेले में बुंदेली कार्यक्रमों का आनंद लिया। लोगों ने काला जादू देखा तो महिलाओं और बच्चों ने झूले का आनंद लिया।

भारी भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन ने मेला परिसर से एक-एक किमी की दूरी पर चारों तरफ बैरियर लगाकर सील कर दिया, जिससे कोई भी बड़ा वाहन शहर के अंदर न आ सके। मेले में पैदल आने-जाने वालों की भीड़ के चलते डीआईओएस कार्यालय के समीप जाम लग गया।

करीब डेढ़ घंटे तक जाम लगा रहा। जाम खुलवाने में पुलिस को करीब डेढ़ घंटा लग गया। ट्रैफिक पुलिस ने कलेक्ट्रेट और राठ रोड पर बैरियर के काफी आगे वाहनों को रोककर व्यवस्था बनाई और धीरे धीरे लोगों को निकलने दिया।

पुलिस प्रशासन द्वारा बड़े वाहनों की आवाजाही रोकने के लिए किए गए इंतजाम भी देर शाम नाकाम साबित हो गए। शाम को मेले से लौट रही भारी भीड़ और सामने से आने-जाने वाले वाहनों के चलते जाम लग गया।

रात करीब पौने आठ बजे मेला परिसर से व्यवस्थाओं का जायजा लेकर लौट रहे पुलिस अधीक्षक केके गहलौत भी जाम में फंस गए। चालक सायरन बजाता रहा लेकिन भीड़ धीमी गति से चलती रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed