फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   List of surplus teachers released, 421 will be transferred

Mahoba News: सरप्लस शिक्षकों की सूची जारी, 421 के होंगे तबादले

Wed, 25 Jun 2025 11:53 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Wed, 25 Jun 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
List of surplus teachers released, 421 will be transferred
महोबा। परिषदीय विद्यालयों में तैनात सरप्लस शिक्षकों का तबादला किया जाएगा। बेसिक शिक्षा परिषद प्रयागराज की ओर से सरप्लस शिक्षकों की सूची जारी कर दी गई है। परिषदीय विद्यालयों में तैनात सरप्लस 421 प्रधानाध्यापकों व सहायक अध्यापकों को सूची में शामिल किया गया है।
विज्ञापन

विभाग की ओर से इनका स्थानांतरण किया जाएगा। इस प्रक्रिया से जिन विद्यालयों में शिक्षकों की संख्या कम है, वहां मानक के हिसाब से शिक्षक तैनात हो सकेंगे।
विज्ञापन

इसको लेकर बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव सुरेंद्र कुमार तिवारी ने निर्देश जारी किए हैं। जिसके तहत शिक्षकों की ओर से ऑनलाइन आवेदन किए जाएंगे। शिक्षकों को कम से कम एक और अधिकतम 25 सरप्लस विद्यालयों का विकल्प मिलेगा। सरप्लस शिक्षकों की परिषद की ओर से जो सूची जारी की गई है उसमें प्राथमिक विद्यालयों के 120 सहायक अध्यापक, 245 प्रधानाध्यापक, उच्च प्राथमिक विद्यालयों के 22 सहायक अध्यापक और 34 प्रधानाध्यापक शामिल हैं। जिले के अंदर ऑनलाइन स्थानांतरण के लिए सरप्लस शिक्षकों की सूची वेबसाइट पर अपलोड कराई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, जिले में तमाम स्कूल ऐसे हैं जहां शिक्षकों की संख्या कम है। 154 प्राथमिक स्कूलों में सहायक अध्यापकों की कमी है जबकि 10 प्राथमिक स्कूलों में प्रधानाध्यापकों की जरूरत है। वहीं 37 उच्च प्राथमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापक और 90 उच्च प्राथमिक विद्यालयों में प्रधानाध्यापकों के पद रिक्त चल रहे हैं। जिन स्कूलों में अध्यापकों की जरूरत है वहां मानक के अनुरूप शिक्षक तैनात हो सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed