{"_id":"6ace78ad0aa35fbaa00ffbe3","slug":"lineman-dies-of-electrocution-while-working-on-high-tension-line-mahoba-news-c-225-1-sknp1045-129646-2026-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: हाईटेंशन लाइन पर काम करते समय लाइनमैन की करंट से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: हाईटेंशन लाइन पर काम करते समय लाइनमैन की करंट से मौत
विज्ञापन
फोटो 13 एमएएचपी 01 परिचय-घटना के बाद परिजनों से जानकारी लेते पुलिसकर्मी। संवाद
महोबकंठ/पनवाड़ी। थाना महोबकंठ के घटेरा गांव में मंगलवार की सुबह हाईटेंशन लाइन पर काम करते समय करंट की चपेट में आकर लाइनमैन की मौत हो गई। लाइनमैन की तैनाती भरवारा उपकेंद्र में थी लेकिन वह महोबकंठ क्षेत्र में कैसे पहुंचा, यह सवाल उठ रहा है। बिजली निगम के एक्सईएन का कहना है कि लाइनमैन ने शटडाउन लिया या नहीं, इसकी जांच कराई जा रही है। जांच के बाद ही हकीकत सामने आ सकेगी।
घटेरा गांव निवासी विजय उर्फ संजू राजपूत (35) बिजली उपकेंद्र भरवारा में संविदा पर लाइनमैन के पद पर तैनात था। वह सुबह गांव में ही हाईटेंशन लाइन में काम कर रहा था। इसी दाैरान करंट लगने से वह नीचे गिरकर अचेत हो गया। परिजन उसे सीएचसी पनवाड़ी ले गए जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। विजय के चाचा आशाराम ने बताया कि हाईटेंशन लाइन पर काम करने के दाैरान हादसा हुआ है। घटना से मां हरकुंअर, पत्नी छाया, बेटी मिस्टी व बेटा सुशांत रो-रोकर बेहाल है।
सूचना पर कोतवाली कुलपहाड़ प्रभारी अवधेश कुमार मिश्रा व थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार ने मौके पर पहुंचकर जांच की। परिजन ने बताया कि काम करते समय विजय ने शटडाउन लिया था। आपूर्ति कैसे चालू हुई, यह नहीं पता। वहीं बिजली निगम ग्रामीण के अधिशासी अभियंता अनिल कटारिया का कहना है कि विजय की तैनाती भरवारा उपकेंद्र में थी। वह महोबकंठ क्षेत्र में काम करने किसके कहने पर गया था, इसकी जांच कराई जा रही है। शटडाउन लिया गया या नहीं, इसको भी दिखवाया जा रहा है। जांच के बाद जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।