{"_id":"57964b244f1c1b687d21e33d","slug":"lightning-struck-the-young-man-s-death-three-women-burnt","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाज गिरी, युवक की मौत, तीन महिलाएं झुलसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाज गिरी, युवक की मौत, तीन महिलाएं झुलसी
अमर उजाला महोबा
Updated Mon, 25 Jul 2016 10:53 PM IST
विज्ञापन
झुलसी महिला से जानकारी लेते प्रभारी तहसीलदार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली गिरने की दो घटनाओं में एक युवक की मौत हो गई और तीन महिलाएं झुलस गईं। दस बकरियां भी काल के गाल में समा गईं। गंभीर हालत में महिलाओं को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना पर प्रभारी तहसीलदार ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया और अस्पताल पहुंच कर महिलाओं का हाल पूछा।
कोतवाली कुलपहाड़ के गांव महुआ बांध निवासी किसान सुरेंद्र साहू (30) सोमवार शाम छह बजे अपने खेत पर काम करने गया था, तभी बारिश शुरू हो गई। इसी बीच बिजली गिरने से उसकी मौत हो गई। करीब दो घंटे बाद बारिश रुकने पर परिजन उसके पास खेत पहुंचे तो वह वहां पड़ा मिला। सुरेंद्र का पूरा शरीर काला पड़ चुका था। परिजनों के रोने चिल्लाने की आवाज सुनकर वहां आसपास खेतों में मौजूद लोग एकत्र हो गए और शव लेकर गांव पहुंचे। इसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई।
उधर ग्राम ढ़ुडइयन निवासी धनबाई (45) पत्नी रामस्वरूप, रामकुमारी (40) पत्नी दयाराम व धनिया (50) पत्नी कमल प्रसाद सोमवार को बकरियां चराने के लिए बिनेका पहाड़िया गई थी। अचानक तेज बारिश शुरू होने पर महिलाएं बकरियां लेकर एक पेड़ के नीचे खड़ी हो गई। तभी बिजली गिरने से तीनों महिलाएं झुलस गई, जबकि 10 बकरियों की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
तेज आवाज सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे किसानों की भीड़ एकत्र हो गई। गंभीर रूप से झुलसी महिलाओं को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र श्रीनगर पहुंचाया गया। सूचना मिलते ही प्रभारी तहसीलदार कुंअर बिहारी निगम घटनास्थल पर पहुंचे और पड़ताल के बाद अस्पताल में भर्ती महिलाओं का हालचाल जाना। उन्हें नुकसान का मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया है।