Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Life imprisonment for three including couple in murder of youth in an illegal relationship

अवैध संबंध में युवक की हत्या में दंपति समेत तीन को उम्रकैद, शव कपड़े में बांध कुएं में फेंकने का मामला

Fri, 15 Jan 2021 08:26 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 15 Jan 2021 08:26 PM IST
विज्ञापन
Life imprisonment for three including couple in murder of youth in an illegal relationship
कोर्ट ने सुनाया फैसला - फोटो : अमर उजाला
महोबा में अवैध संबंध के चलते युवक की हत्या के चार वर्ष पुराने मामले में अपर सत्र न्यायाधीश (एफटीसी) निर्दोष कुमार ने शुक्रवार को फैसला सुनाया। आरोप सिद्ध होने पर दंपति समेत तीन लोगों को उम्रकैद की सजा सुनाई गई। साथ ही 33-33 हजार रुपये का जुर्माना ठोंका। जुुर्माना अदा न करने पर छह-छह माह की अतिरिक्त सजा का प्रावधान किया है।
विज्ञापन


थाना श्रीनगर के ननौरा गांव निवासी फूलारानी पत्नी छिद्दू कुशवाहा का पुत्र रामदास 28 अप्रैल 2016 को घर पर था। तभी गांव के राजू कुशवाहा, उसकी पत्नी सखी व प्रकाश पुत्र दयाराम उसके घर पहुंचे और एक निमंत्रण कार्यक्रम में पनवाड़ी जाने की बात कहकर ले गए। रामदास के घर वापस न लौटने पर परिजनों ने तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। पांच मई 2016 को रामदास का शव एक कपड़े से बंधा सूखे कुएं से बरामद किया गया।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची मृतका की मां फूलारानी ने इसकी शिनाख्त बेटे के रूप में की। बताया कि उसके पुत्र रामदास के राजू की पत्नी से अवैध संबंध थे। जिसके चलते हत्याकर शव कुएं में फेंका गया। फूलारानी की तहरीर पर पुलिस ने राजू कुशवाहा, उसकी पत्नी सखी व प्रकाश के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया। कॉल डिटेल व पुलिस की विवेचना में प्रकाश का नाम सामने नहीं आया जबकि मामले में नौनी कुशवाहा शामिल पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसका नाम एफआईआर में जोड़ते हुए पुलिस ने विवेचना रिपोर्ट सौंपी। अपर सत्र न्यायाधीश निर्दोष कुमार की अदालत में चल रहे इस मुकदमे में दो पक्षों को सुनने के बाद फैसला सुनाया गया। सहायक शासकीय अधिवक्ता सुरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि हत्या के मामले में राजू कुशवाहा, उसकी पत्नी सखी व नौनी कुशवाहा को सजा सुनाई गई है जबकि अन्य धाराओं में अलग-अलग सजा का प्रावधान किया गया है। सभी सजाएं साथ-साथ चलेंगी। अर्थदंड की कुल धनराशि में से 60 हजार रुपये मृतक के बच्चों को दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed