{"_id":"6592aa0170dbe1b8a3039869","slug":"lekhani-sauni-won-in-nishtha-and-group-singing-in-folk-songs-mahoba-news-c-12-1-knp1080-529648-2024-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: लोकगीत में निष्ठा व समूह गायन में लेखनी सौनी ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: लोकगीत में निष्ठा व समूह गायन में लेखनी सौनी ने मारी बाजी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
महोबा/चरखारी। संस्कृति निदेशालय एवं पर्यटन विभाग की ओर से शहर के राजकीय वीरभूमि महाविद्यालय सभागार में सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें प्रतिभागियों ने विभिन्न लोककलाओं की प्रस्तुति देकर अपना हुनर दिखाया।
कार्यक्रम का शुभारंभ एसडीएम जितेंद्र सिंह, पर्यटन एवं संस्कृति अधिकारी डॉ. चित्रगुप्त और प्राचार्य प्रो. सुशील बाबू ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्जवलन से किया। प्रतिभागियों ने बुंदेली समूह गायन, एकल गायन, भजन गायन, राष्ट्रीय गीत व बांसुरी वादन की प्रस्तुतियां दीं। जिसमें एकल लोकगीत महिला में निष्ठा रावत अव्वल जबकि मेघा को दूसरा स्थान मिला। वहीं, पुरुष वर्ग में पार्थ ताम्रकार ने प्रथम स्थान हासिल किया।
बांसुरी वादन में प्रद्युम्न कुमार विजेता रहे। बुंदेली समूह गायन में लेखनी सोनी को पहला जबकि मंगलदीन कुशवाहा को दूसरे स्थान मिला। एकल भजन में इंद्रेश कुमार ने पहला स्थान पाया। निर्णायक की भूमिका साहित्यकार संतोष पटैरिया, संगीताचार्य पं. जगप्रसाद तिवारी और डॉ. उमाशंकर त्रिपाठी ने निभाई। इस मौके पर तहसीलदार रामसुधार भी मौजूद रहे। चरखारी संवाद के अनुसार सरस्वती विद्या मंदिर में छात्र-छात्राओं ने बुंदेली लोक संस्कृति की प्रतियोगिता में प्रतिभा दिखाई। इस मौके पर एमएलसी जितेंद्र सिंह संगर, एसडीएम डॉ. प्रदीप कुमार, पालिकाध्यक्ष मंजू सिंह आदि मौजूद रहे।