फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Last rites performed under a tarpaulin due to the absence of a cremation ground.

Mahoba News: श्मशान घाट न होने पर तिरपाल तानकर अंतिम संस्कार

Tue, 25 Aug 2026 12:20 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
Last rites performed under a tarpaulin due to the absence of a cremation ground.
फोटो 24 एमएएचपी 25 परिचय-ब्लॉक पनवाड़ी के बीहट गांव में तिरपाल तानकर अंतिम संस्कार करते परिजन। संवाद
विज्ञापन

-बीहट गांव में बारिश के मौसम में किसी का निधन होने पर हो रही परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
पनवाड़ी (महोबा)। विकासखंड पनवाड़ी के बीहट गांव में श्मशान घाट न होने पर बारिश के चलते ग्रामीण तिरपाल तानकर अंतिम संस्कार कर रहे हैं। गांव में एक वृद्ध का निधन होने पर परिजन अर्थी लगाने के बाद तिरपाल तानते नजर आए। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है।
बीहट गांव निवासी वृद्ध दृगभान यादव का छत से गिरकर निधन हो गया। गांव में श्मशान घाट न होने पर ग्रामीण गांव से तीन किमी दूर धसान नदी के किनारे अंतिम संस्कार करते हैं। वृद्ध के निधन पर परिजन अंतिम संस्कार के लिए नदी किनारे पहुंचे। बूंदाबांदी होने के चलते वह तिरपाल तानकर अंतिम संस्कार करते नजर आए। ग्रामीण राजेश, शिवम, दिनेश आदि ने बताया कि कई बार श्मशान घाट का निर्माण कराए जाने की मांग की गई लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। बारिश के मौसम में समस्या और बढ़ जाती है। उन्होंने शीघ्र मोक्ष धाम का निर्माण कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत अधिकारी आमिर खान का कहना है कि पहले जमीन निर्धारित नहीं थी। अब मोक्ष धाम के लिए भूमि का चयन हो गया है। निर्माण के लिए प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। बजट आते ही निर्माण शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed