फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Last rites of the victim's aunt and the accused performed; police deployed in the village.

Mahoba News: पीड़िता की चाची और आरोपी का अंतिम संस्कार, गांव में पुलिस तैनात

Wed, 14 Oct 2026 12:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
Last rites of the victim's aunt and the accused performed; police deployed in the village.
मऊ (चित्रकूट)। थाना क्षेत्र के एक गांव में छेड़खानी के विरोध में आरोपी युवक ने किशोरी की चाची की गोली मारकर हत्या कर दी थी। चाचा को भी घायल किया था। इसके बाद खुद को भी गोली मारकर जान दे दी थी। मामले में मंगलवार को गांव में पीड़िता की चाची और आरोपी श्याम आधार मिश्रा का अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान गांव में पुलिस तैनात रही।
विज्ञापन

मामले में सुबह से ही राजनीतिक लोगों के गांव पहुंचने से माहौल संवेदनशील बना रहा। वहीं, पुलिस-प्रशासन की मुस्तैदी से शांति बनी रही। महिला का शव पोस्टमार्टम के बाद सोमवार शाम गांव पहुंचा था। शाम होने से अंतिम संस्कार नहीं हो सका। रात में सदर विधायक अनिल प्रधान, पूर्व मंत्री दद्दू प्रसाद, बसपा जिलाध्यक्ष शिवबाबू वर्मा, पूर्व विधायक चंद्रभान सिंह समेत कई नेताओं की आवाजाही लगी रही। पूर्व मंत्री ने कहा कि पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करने में लापरवाही की। सही समय पर कार्रवाई होती तो दो जानें बच सकती थीं। उन्होंने मजिस्ट्रेटी जांच की मांग की।
विज्ञापन

इस दौरान नेताओं ने परिजन के साथ मिलकर अंतिम संस्कार रोकने का प्रयास भी किया, लेकिन प्रशासन ने समझाकर नदी किनारे अंतिम संस्कार कराया। उधर, प्रयागराज में पोस्टमार्टम के बाद आरोपी श्याम आधार मिश्रा का हनुमना खेत में अंतिम संस्कार किया गया। सुरक्षा के मद्देनजर एसडीएम मऊ राम ऋषि रमन, सीओ मऊ फहद अली, सीओ राजापुर यामीन अहमद, थानाध्यक्ष मऊ राजेश प्रताप सिंह, बरगढ़ थानाध्यक्ष रीता सिंह, मानिकपुर थानाध्यक्ष अजीत पांडेय समेत भारी पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि दोनों का पुलिस सुरक्षा में अंतिम संस्कार करा दिया गया है। गांव में शांति बनाए रखने के लिए पुलिस तैनात रहेगी।
----
आरोपी मृतक की मां ने पांच पर हत्या का लगाया आरोप, बोलीं-मारपीट कर मार दी गोली
मऊ (चित्रकूट)। वारदात के बाद खुदकुशी करने वाले आरोपी श्याम आधार मिश्रा की मां ने पांच लोगों पर बेटे की हत्या करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि बेटे को मारपीट कर गोली मारी गई है। उन्होंने पुलिस को शिकायती पत्र दिया है और परिवार को जान-माल का खतरा बताया है।
आरोपी की मां का आरोप है कि उसके बेटे श्याम आधार और गांव की ही एक किशोरी के बीच प्रेम संबंध थे। इसी को लेकर विवाद चल रहा था। नौ अक्तूबर को श्याम आधार ट्रक लेकर गांव आया था और हाईवे किनारे ट्रक खड़ा था। तभी किशोरी की मां ने पीआरवी को सूचना दी थी। पुलिस उसे पकड़ ले गई और 10 अक्तूबर को शांतिभंग में चालान किया था। बाद में दबाव में उसके खिलाफ छेड़खानी, एससी-एसटी और पॉक्सो एक्ट में प्राथमिकी दर्ज की गई। मां के अनुसार 11 अक्तूबर की रात करीब आठ बजे श्याम आधार सुलह के लिए किशोरी के घर गया था। वहां किशोरी के चाचा तमंचा लेकर आए और उस पर तान दिया। जान बचाने के लिए श्याम आधार ने तमंचा छीनने का प्रयास किया। हाथापाई में गोली चली और किशोरी की चाची को लग गई। जिससे उसकी मौत हो गई थी।

आरोप है कि दोबारा तमंचे में कारतूस भरकर बेटे को मारने का प्रयास किया, इस दौरान चाचा को भी गोली लगी। इसके बाद श्याम आधार भागा तो किशोरी के परिजन ने पीछा कर खेत में पकड़ लिया। लाठी-डंडों से पीटा और विरोध करने पर गोली मार दी। घायल को सीएचसी मऊ से प्रयागराज स्वरूपरानी रेफर किया गया, जहां उसकी मौत हो गई। मऊ थानाध्यक्ष राजेश प्रताप सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है, जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed