{"_id":"6419f7b6dfe1cc0b250c8354","slug":"land-acquisition-process-for-four-lane-construction-mahoba-news-c-12-1-135328-2023-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: फोरलेन निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: फोरलेन निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया तेज
Wed, 22 Mar 2023 12:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Wed, 22 Mar 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
महोबा। कानपुर-सागर हाईवे पर फेज चार में कैमाहा से कबरई खंड पर फोरलेन के होने वाले काम को लेकर भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया तेज हो गई है। नक्शे के अनुचार चिह्तिन की गई जमीन को अधिगृहीत किए जाने को लेकर आपत्तियां मांगी गईं हैं। ताकि आपत्तियों का निस्तारण करने के साथ ही फोरलेन निर्माण समय से शुरू कराया जा सके।
पिछले दिनों केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने शहर के पुलिस लाइन के निकट स्थित मोदी ग्राउंड में जनसभा को संबोधित करते हुए कानपुर-सागर हाईवे के कैमाहा-कबरई खंड का शिलान्यास किया था। फोरलेन के तैयार होने की डेटलाइन वर्ष 2026 तय की गई है। शिलान्यास के बाद प्रस्तावित फोरलेन के निर्माण को लेकर आवश्यक प्रक्रिया पूरी कराने के काम ने रफ्तार पकड़ ली है।
केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्रालय ने राजपत्र जारी करते हुए प्रस्तावित सड़क के दायरे में आनी वाली किसानों की जमीन के अधिग्रहण को लेकर आपत्तियां मांगी हैं। आपत्तियों को दर्ज कराने के लिए 14 दिन का समय दिया गया है। इसके बाद आपत्तियों का निस्तारण करते हुए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी होगी। एनएचएआई के उप सचिव अभय जैन की ओर से जारी अधिसूचना में कहा गया है कि अवधि व्यतीत हो जाने पर आपत्तियां स्वीकार नहीं की जाएंगी।
विज्ञापन
शहर की सीमा के निकट 10 गांवों से होकर फोरलेन निकल रहा है। इस दस गांवों के 173 भूमि खाताधारकों से आपत्तियां मांगी गई हैं। डहर्रा गांव में एक, फतेहपुर बजरिया के 27, नत्थूपुरा के 27, बिलबई के 7, बिलरही के 10, चंद्रपुरा के 2, चांदो के 86, मिरतला के 7, मुड़हरा के एक और रहिलिया के 9 भूमि खाताधारकों की भूमि का अधिग्रहण होना है। इसमें सिंचित, असिंचित, परती व बंजर भूमि शामिल है। इसमें सरकारी और निजी भूमि है।