{"_id":"6531682db2d0d5b8cc0a3ae8","slug":"kuldeep-selected-in-national-kabaddi-team-mahoba-news-c-12-1-knp1024-445305-2023-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: राष्ट्रीय कबड्डी टीम में चयनित हुए कुलदीप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: राष्ट्रीय कबड्डी टीम में चयनित हुए कुलदीप
Thu, 19 Oct 2023 11:02 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Thu, 19 Oct 2023 11:02 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
खरेला (महोबा)। कस्बा खरेला निवासी होनहार कुलदीप सिंह ने सब जूनियर कबड्डी प्रतियोगिता (16 वर्ष आयु वर्ग) में शानदार प्रदर्शन कर कबड्डी की राष्ट्रीय टीम में जगह बनाई। प्रतापगढ़ जिले में हुई तीन दिवसीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने पर उन्हें राष्ट्रीय टीम के लिए चयनित किया गया है। गुरुवार को कुलदीप के नगर आगमन पर उनका भव्य स्वागत किया गया।
उत्तर प्रदेश कबड्डी फेडरेशन के तत्वावधान में जनपद प्रतापगढ़ के स्टेडियम में हुई तीन दिवसीय सब जूनियर कबड्डी प्रतियोगिता में चित्रकूट धाम मंडल की टीम में शामिल खरेला निवासी कुलदीप सिंह का प्रदर्शन बेहतर रहा। चित्रकूट धाम मंडल की टीम में महोबा, हमीरपुर, बांदा व चित्रकूट से 12 खिलाड़ियों का चयन किया गया था। टीम में खरेला के पांच खिलाड़ी शामिल हुए थे। चित्रकूट धाम मंडल व मुरादाबाद की टीम के बीच क्वार्टर फाइनल का मुकाबला हुआ था। हालांकि चित्रकूट, धाम मंडल की टीम हार गई थी लेकिन कुलदीप ने बेस्ट रेडर के रूप में शानदार प्रदर्शन कर 13 अंक हासिल किए थे। सुपर टेन में स्थान मिलने पर कुलदीप का चयन कबड्डी की राष्ट्रीय टीम में किया गया। प्रदेश कबड्डी फेडरेशन संघ के चयनकर्ता राजेश कुमार ने कुलदीप के चयन की घोषणा की।
राष्ट्रीय टीम में चयन के बाद प्रथम नगर आगमन पर खेलप्रेमियों और समाजसेवियों ने उसका जोरदार स्वागत किया। थाना प्रभारी शिल्पी शुक्ला, एसएसआई श्रीराम व पुलिसकर्मियों ने उसे फूलमाला पहनाकर उत्साहवर्द्धन किया। कुलदीप ने इस सफलता का श्रेय पूर्व खिलाड़ी व सेवानिवृत प्रशासनिक अधिकारी नरेंद्र पाठक और बांदा स्टेडियम कोच कमल सिंह को दिया।