फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   kohra aur galan ne kita paresaan

Mahoba News: खेत की सिंचाई कर रहे किसान की ठंड लगने से मौत

Sun, 25 Dec 2022 11:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 25 Dec 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
kohra aur galan ne kita paresaan
महोबा। शीत लहर और कोहरे ने ठिठुरन और बढ़ा दी है। रविवार को सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा। ठंड से बचने के लिए लोग जगह-जगह अलाव तापते नजर आए।
विज्ञापन

रविवार की सुबह से कोहरा छाया रहा। सर्द हवाएं चलने से लोग घरों में दुबके रहे। दोपहर के समय आसमान से हल्की धूप निकली लेकिन वह लोगों को कोई खास राहत नहीं पहुंचा सकी। लोग आग का सहारा लेकर ठंड से बचाव करते रहे। कृषि विज्ञान केंद्र बेलाताल के वैज्ञानिक डॉ. मुकेशचंद ने बताया कि दो दिन से न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 22 डिग्री सेल्सियस रहा। रविवार को न्यूनतम तापमान में डेढ़ डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। जिससे न्यूनतम तापमान सात और अधिकतम 20 डिग्री सेल्सियस रहा। उन्होंने बताया कि ठंड अभी और जोर पकड़ेगी। दो दिन के अंदर न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सिय पहुंचने की उम्मीद है।
किसान की ठंड लगने से मौत
-हाथ-पैर अकड़ने पर जिला अस्पताल से झांसी ले जाते समय तोड़ा दम
संवाद न्यूज एजेंसी
खरेला (महोबा)। थाना खरेला के बसौठ गांव में खेत पर फसल की सिंचाई कर रहे किसान की ठंड लगने से मौत हो गई।
गांव निवासी मनीराम कुशवाहा (56) ने तीन बीघा भूमि में मटर की फसल बोई थी। शनिवार की शाम वह खेत की सिंचाई कर रहा था। देर शाम उसकी हालत बिगड़ गई। हाथ-पैर अकड़ने पर परिजन जिला अस्पताल लाए। हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने झांसी रेफर कर दिया। रास्ते में उसकी मौत हो गई। पत्नी पानादेवी और भतीजे यशवंत ने बताया कि मनीराम की सिंचाई के दौरान ठंड लगने से मौत हुई है। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई है।
विज्ञापन

तहसीलदार चरखारी संजीव कुमार राय का कहना है कि नायब तहसीलदार पंकज गौतम को मौके पर भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर पीड़ित परिवार को मिलने वाली आपदा सहायता का लाभ दिलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed