{"_id":"6356a2e58038c506282de04a","slug":"kirat-sagar-lit-up-with-ganga-aarti-and-lamp-mahoba-news-knp724912154","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा आरती व दीपदान से जगमग हुआ कीरत सागर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा आरती व दीपदान से जगमग हुआ कीरत सागर
विज्ञापन
महोबा। शहर के ऐतिहासिक कीरत सागर सरोवर पर दिवाली की पूर्व संध्या पर भव्य गंगा आरती का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ों की संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। आरती के बाद लोगों ने दीपदान किया। जिससे कीरत सागर घाट रोशनी से जगमगा उठा।
विश्व हिंदू परिषद के बैनर तले कीरत सागर में आयोजित गंगा आरती में शाम से ही लोगों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। पुरोहितों ने मंत्रोच्चार के साथ आरती कराई। भक्तों ने सरोवर में दीपदान भी किया। विहिप के महामंत्री मयंक तिवारी ने बताया कि मां गंगा के प्रति आस्था के लिए काशी की तर्ज पर यह आयोजन शुरू किया गया है। जिसमें दुर्गा वाहिनी की बहनों ने बड़ी संख्या में सहभागिता की।
इस दौरान लोगों ने संकल्प लिया कि तालाबों को स्वच्छ व निर्मल बनाए रखने के लिए जन जागरुकता अभियान चलाएंगे। ताकि, जलस्त्रोतों को बचाया जा सके।
इस मौके पर रामनवमी उत्सव समिति के अध्यक्ष नीरज रावत, बजरंग दल के जिला संयोजक विपिन भदौरिया समेत की संख्या में लोग शामिल रहे।