फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   kirana ki dukan me chori

Mahoba News: किराना दुकान व मकान से नकदी समेत लाखों की चोरी

Mon, 26 Dec 2022 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 26 Dec 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
kirana ki dukan me chori
पनवाड़ी (महोबा)। चोरों ने एक किराना दुकान व मकान का ताला तोड़कर नकदी समेत लाखों का माल चोरी कर लिया। पुलिस ने घटनास्थलों का बारीकी से मुआयना कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना महोबकंठ के नैपुरा गांव निवासी किसान बल्लू यादव रविवार की रात मकान में ताला लगाकर परिवार समेत खेतों पर सिंचाई करने गया था। तभी रात में चोर ताला तोड़कर अंदर घुसे। चोरों ने अटैची और बक्सों में रखे 70 हजार रुपये, सोने का मंगलसूत्र, झुमकी, कुंडल, चांदी की पायल समेत दो लाख से अधिक की कीमत का माल चोरी कर ले गए। सोमवार की सुबह ताले टूटे व माल गायब मिला। थानाध्यक्ष महोबकंठ उपेंद्रनाथ राय का कहना है कि घटना की जांच कराई जा रही है। जल्द खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन

दूसरी घटना बैंदो-गर्रोली गांव में घटी। जहां बबलू गुप्ता किराना की दुकान किए है। रात के समय चोर दुकान का ताला तोड़कर गोलक में रखे तीन हजार रुपये और हजारों का कीमत सामान चोरी कर ले गए। चोरी की घटनाओं से व्यापारियों में आक्रोश है। उन्होंने जल्द चोरों को गिरफ्तार कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चोरी की दो घटनाओं में दर्ज हुआ मुकदमा
महोबा। कोतवाली क्षेत्र के छिकहरा गांव में 24 नबंवर की रात चोरों ने लखनलाल, रविकरन, बलराम सिंह व अनिल कुमार के मकानों को निशाना बनाते हुए नकदी समेत लाखों रुपये कीमत के जेवर चोरी कर लिए थे। घटना के एक माह बाद पुलिस ने चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। इसी तरह थाना खरेला के पुपवारा गांव निवासी बलराम धुरिया के मकान से चार दिसंबर को चोर डेढ़ लाख रुपये और जेवर ले गए थे। 20 दिन बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed