{"_id":"6837597cbd051e72d6024e64","slug":"khajuraho-intercity-and-bundelkhand-express-will-have-a-halt-at-orchha-mahoba-news-c-225-1-mah1001-114836-2025-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: खजुराहो इंटरसिटी व बुंदेलखंड एक्सप्रेस का ओरछा में होगा ठहराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: खजुराहो इंटरसिटी व बुंदेलखंड एक्सप्रेस का ओरछा में होगा ठहराव
Thu, 29 May 2025 12:14 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Thu, 29 May 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
महोबा। झांसी-मानिकपुर रेलवे ट्रैक पर स्थित ओरछा रेलवे स्टेशन पर अब उदयपुर-खजुराहो इंटरसिटी व बुंदेलखंड एक्सप्रेस ट्रेन का नियमित ठहराव होगा। इसको लेकर रेलवे की ओर से आदेश जारी किए गए है। इससे ओरछा जाने वाले यात्रियों का सफर आसान होगा और ओरछा में जो पर्यटक आते हैं वह ट्रेन के माध्यम से सीधे महोबा आ सकेंगे। रेलवे की ओर से यह सुविधा 30 मई से शुरू की जाएगी।
इसका शुभारंभ ओरछा रेलवे स्टेशन पर भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के कैबिनेट मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार हरी झंडी दिखाकर करेंगे। उत्तर-मध्य रेलवे झांसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि ओरछा स्टेशन पर ग्वालियर-बनारस बुंदेलखंड एक्सप्रेस का ठहराव रात 11 बजे होगा जबकि बनारस-ग्वालियर बुंदेलखंड एक्सप्रेस का ठहराव सुबह 4.50 बजे होगा।
महोबा के रास्ते जाने वाली खजुराहो-उदयपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस का ओरछा रेलवे स्टेशन पर ठहराव दोपहर एक बजे होगा। वहीं, उदयपुर-खजुराहो इंटरसिटी एक्सप्रेस का ठहराव दोपहर 2.23 बजे होगा। ग्वालियर-बनारस बुंदेलखंड एक्सप्रेस के ओरछा स्टेशन पर ठहराव से इस ट्रेन के महोबा रेलवे स्टेशन पर आने के समय में परिवर्तित हुआ है। नए संशोधित ठहराव के अनुसार यह ट्रेन महोबा रेलवे स्टेशन पर अब रात एक बजकर एक मिनट पर आएगी।