फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Karni Sena protests against the UGC Regulation Act

Mahoba News: यूजीसी रेगुलेशन अधिनियम के विरोध में करणी सेना का प्रदर्शन

Wed, 28 Jan 2026 01:23 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Wed, 28 Jan 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
Karni Sena protests against the UGC Regulation Act
महोबा। भारत सरकार की ओर से लागू किए गए यूजीसी रेगुलेशन अधिनियम के विरोध में मंगलवार को राजपूत करणी सेना के पदाधिकारी व कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए। कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन कर विरोध जताया। बाद में राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम गजल भारद्वाज को सौंपकर इस कानून को समाप्त करने की मांग की।
विज्ञापन

राजपूत करणी सेना के जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह भदौरिया के नेतृत्व में सौंपे ज्ञापन में बताया कि भारत सरकार की ओर से 15 जनवरी 2026 को यूजीसी रेगुलेशन अधिनियम लागू किया गया। इससे सभी सामान्य वर्ग के छात्र-छात्राओं का उत्पीड़न होगा। सभी अन्य वर्ग के छात्र-छात्राएं हीन भावना की वजह से झूठे आरोप सिद्ध कर सामान्य वर्ग के छात्रों को शिक्षा से वंचित करने को मजबूर कर देंगे।
विज्ञापन

सामान्य वर्ग के छात्रों को अधिक मेरिट की आवश्यकता होती है। अन्य वर्ग के छात्रों को आरक्षण का लाभ भी मिल जाता है फिर भी सामान्य वर्ग के बच्चों का हर तरह से उत्पीड़न किया जा रहा है। सामान्य वर्ग के लोगों ने अपने बच्चों को मेहनत मजदूरी कर दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, गुजरात, कानपुर आदि महानगरों में शिक्षा दिलाई लेकिन भारत सरकार के इस यूजीसी कानून से उनकी मेहनत पर पानी फिर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अधिनियम को वापस लिया जाए। विरोध प्रदर्शन के दौरान करणी सेना के जितेंद्र सिंह, आरती सिंह, शिवम राजावत, नीलेंद्र सिंह, दिनेश सिंह, साहिल, अरविंद सिंह, योगेंद्र सेंगर, प्रिंस सिंह, जनक सिंह, अंकित नायक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed