फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Youth fired upon with intent to kill

Mahoba News: जान से मारने की नियत से युवक पर फायरिंग

Thu, 10 Sep 2026 11:40 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
Youth fired upon with intent to kill
पनवाड़ी (महोबा)। थाना पनवाड़ी के लोधीपुरा गांव में हिस्ट्रीशीटर ने बुधवार की रात दहशत फैलाने की गरज से फायरिंग की। इस दौरान एक जगह बैठे युवकों पर गोली चलाई। एक गोली युवक के कान के बगल से निकल गई। इससे वह बाल-बाल बच गया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

लोधीपुरा गांव निवासी कृष्ण कुमार अहिरवार ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि बुधवार की शाम सात बजे वह दोस्त वेदप्रकाश, संजय कुमार व जितेंद्र अहिरवार के साथ बैठकर बात कर रहा था। तभी खंगर्रा गांव की ओर से जखा निवासी हिस्ट्रीशीटर दिनेश राजपूत कार से आया और गाली गलौज करने लगा। विरोध करने पर दबंग ने तमंचा निकालकर उसके ऊपर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया। उसके झुकने पर गोली दाहिने कान के पास से निकल गई। बाद में दबंग जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। साथी वेद प्रकाश ने यूपी 112 पुलिस को सूचना दी। थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह का कहना है कि आरोपी को हिरासत में लिया गया है। तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed