फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Kanpur-Sagar highway jammed for an hour, hundreds of vehicles stranded

Mahoba News: कानपुर-सागर हाईवे पर एक घंटे लगा जाम, सैकड़ों वाहन फंसे

Thu, 16 Oct 2025 12:18 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Thu, 16 Oct 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
Kanpur-Sagar highway jammed for an hour, hundreds of vehicles stranded
फोटो 15 एमएएचपी 09 परिचय-किड़ारी फाटक के पास फोरलेन निर्माण के लिए काटे जा रहे पेड़ सड़क पर गिर
महोबा। शहर से गुजरे कानपुर-सागर हाईवे पर बुधवार को किड़ारी फाटक के पास कई बार जाम की स्थिति देखने को मिली। फोरलेन निर्माण कार्य के लिए काटे जा रहे पेड़ सड़क पर गिरने से सुबह एक घंटे जाम लगा रहा है। इससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गईं। जाम में रोडवेज बसों समेत छोटे बड़े सैकड़ों वाहन फंसे रहे।
विज्ञापन

इस समय कानपुर-सागर हाईवे पर फोरलेन बनाने का काम चल रहा है। वर्तमान में महोबा से कबरई तक की सड़क बेहद खराब हालत में हैं। अब इस सड़क को फोरलेन में बदलने के लिए चौड़ीकरण कार्य शुरू हुआ है। सड़क के दोनों ओर सैकड़ों यूके लिप्टस और महुआ के पेड़ लगे हैं। इन पेड़ों की कटाई का काम भी चल रहा है। बुधवार को किड़ारी रेलवे क्राॅसिंग के पास पेड़ों की कटाई के दौरान एक पेड़ सुबह करीब 10 बजे सड़क पर गिर गया। इससे जाम लग गया। देखते ही देखते सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गईं। हमीरपुर से आ रहीं रोडवेज की दो बसें, बांदा से आ रही एक बस और महोबा से कबरई की ओर जा रहीं चार बसें जाम में फंसने से यात्री परेशान रहे। बाद में कर्मचारियों ने जेसीबी से सड़क से पेड़ को हटाया। तब एक घंटे बाद करीब 11 बजे आवागमन बहाल हो सका। इसके बाद दिन में कई बार जाम की स्थिति बनती रही।
विज्ञापन

फोरलेन हाइवे निर्माण कार्य के साइट इंजीनियर सत्येंद्र सिंह का कहना है कि उन्हें जाम के बारे में जानकारी नहीं हैं लेकिन यदि कर्मचारियों ने लापरवाही की है तो वे व्यवस्था दुरुस्त कराएंगे। अब पेड़ काटने के दौरान अतिरिक्त सावधानी बरती जाएगी, जिससे यातायात प्रभावित न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed