फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   JRPS and Brahmanand Club won their respective matches.

Mahoba News: जेआरपीएस और ब्रह्मानंद क्लब ने जीते अपने मुकाबले

Fri, 19 Dec 2025 11:54 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Fri, 19 Dec 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
JRPS and Brahmanand Club won their respective matches.
अजनर (महोबा)। कस्बा अजनर के कुरेले मैदान में चल रहे एपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट में शुक्रवार को दो रोमांचक मुकाबले खेले गए। जिसमें ब्रह्मानंद और जेआरपीएस क्लब ने जीत दर्ज की। मैच देखने के लिए दर्शकों की भीड़ जुटी रही।
विज्ञापन

पहला मुकाबला ब्रह्मानंद व रणवीर क्लब के मध्य खेला गया। ब्रह्मानंद क्लब ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी रणवीर क्लब की टीम 12 ओवर में 59 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ब्रह्मानंद क्लब की टीम ने छह ओवर में चार विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।
विज्ञापन

इससे ब्रह्मानंद क्लब छह विकेट से विजेता बनीं। दूसरा मुकाबला जेआरपीएस और दीपक क्लब के बीच खेला गया। जेआरपीएस क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 12 ओवर में आठ विकेट खोकर 135 रन बनाए। जवाब में खेलने उतरी दीपक क्लब 75 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। इससे जेआरपीएस क्लब ने यह मुकाबला 60 रनों से जीत लिया। मैच में अंपायर की भूमिका मो. माजिद ने निभाई। कमेंट्री डॉ. बीके राजपूत व अभिजीत सिंह चंदेल ने की जबकि स्कोरर शिवम यादव रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed