{"_id":"65a7c686eb91d5272800ce2b","slug":"jo-bole-sonihal-in-the-procession-was-an-echo-of-nihal-satshree-akal-mahoba-news-c-12-1-knp1080-549162-2024-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: शोभायात्रा में जो बोले सो निहाल, सतश्री अकाल की रही गूंज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: शोभायात्रा में जो बोले सो निहाल, सतश्री अकाल की रही गूंज
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
महोबा। सिखों के 10वें गुरु गोबिंद सिंह का प्रकाश उत्सव बुधवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। दोपहर में गुरुद्वारा से बैंडबाजों के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इसमें जो बोले सो निहाल, सतश्री अकाल, वाहे गुरु दा खालसा, वाहे गुरु दी फतेह की गूंज रही। शोभायात्रा में समाज की महिलाएं सबद-कीर्तन करते चलतीं रहीं। सबसे आगे चल रहे पंचप्यारे आकर्षण का केंद्र रहे।
गुरुद्वारे में सुबह 10 बजे से शबद कीर्तन के बाद प्रवचन हुआ। अपर जिला जज राकेश कुमार गौतम, भाजपा जिलाध्यक्ष अवधेश गुप्ता, नगर पालिका चेयरमैन संतोष चौरसिया, पूर्वमंत्री सिद्धगोपाल साहू, आरएसएस के जिला प्रचारक संतोष ने गुरुद्वारा पहुंचकर अरदास की। इस दौरान गुरु गोबिंद सिंह के जीवन पर प्रकाश डाला गया। इसके बाद गुरुद्वारे से शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में सबसे आगे पंच प्यारे चलते रहे। समाज की महिलाएं मार्ग की सफाई व पुष्पवर्षा करते चलतीं रहीं।
विज्ञापन
शोभायात्रा में अश्वनृत्य ने सभी का दिल जीता। शबद-कीर्तन करते चल रही महिलाएं जो बोले सो निहाल का उद्घोष करती रहीं। जगह-जगह सर्व समाज के लोगों ने पुष्पवर्षा व माला पहनाकर शोभायात्रा में चल रहे पंचप्यारे का स्वागत किया। इस मौके पर सरदार जसपाल सिंह, समाजसेवी शिवकुमार गोस्वामी, शरद तिवारी दाऊ, व्यापारी नेता रामजी गुप्ता, अल्ताफ हुसैन, नियाज मोहम्मद, पराविधिक विश्वनाथ त्रिपाठी, इकबाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
इंसेट
लंगर छकने के लिए जुटी भीड़
फोटो 17 एमएएचपी 06 परिचय-गुरुद्वारे में लंगर में प्रसाद छकते लोग।
महोबा। गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी की ओर से प्रकाश उत्सव पर गुरुद्वारा परिसर में लंगर का आयोजन किया गया। जिसमें सर्वसमाज के लोगों ने लंगर छका। देर शाम तक लंगर छकने के लिए भीड़ जुटी रही। गुरुद्वारे के बाहर पूरे दिन प्रसाद वितरण चलता रहा। शोभायात्रा के दौरान समाजसेवियों ने जगह-जगह स्टॉल लगाकर लोगों को जलपान कराया। (संवाद)