फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Jmajm rain fell houses

झमाझम बारिश से मकान गिरे

Thu, 07 Jul 2016 11:44 PM IST
अमर उजाला महोबा
अमर उजाला महोबा Updated Thu, 07 Jul 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
Jmajm rain fell houses
पानी भरने से सड़क बनी तालाब - फोटो : अमर उजाला
जिले में हो रही झमाझम बारिश से जनजीवन बेहाल है। आधा दर्जन से ज्यादा मकान गिर गए हैं। वहीं जिले में रेलवे क्रासिंग पर बने अंडरब्रिज जलमग्न हो गए हैं। जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


बुधवार सुबह छह बजे से शुरू हुई बारिश बंद होने का नाम नहीं ले रही। बारिश से सड़के और कच्चे मार्ग जलमग्न है। कच्चे मकानों की शामत आ गई है। कस्बा खन्ना की हरिजन बस्ती में रामरतन पुत्र मंगी वर्मा का मकान गिरने से उसकी मां निन्नी (70) दब गई। वृद्धा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसी तरह मकनियापुरा निवासी जमील, बड़ी हाट निवासी रामेश्वर, शाहपहाड़ी निवासी हल्के, पनवाड़ी में रामदयाल और हरिराम का कच्चा मकान ढह गया। तालाबों को पाटने से पनवाड़ी कस्बे में घरों में पानी घुस गया है।
विज्ञापन


महोबा। नालों की सफाई के नाम पर लाखों खर्च होने के बाद भी थोड़ी सी बारिश में नाले उफना जाते है। जल निकासी न हो पाने से सड़कें तालाब बन जाती है। इससे राहगीरों को सड़कों पर निकलना मुश्किल हो जाता है। दो दिन से हो रही बारिश के चलते शहर की सड़कें जलमग्न है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महोबा। दिन रात हो रही बारिश से किसान काफी खुश है। तीन साल से सूखे पड़े खेतों में अच्छी खासी नमी पहुंच रही है। वहीं शासन की तालाब की खुदाई से अब बुंदेलखंड के धूल उड़ा रहे तालाबों में पानी दिखने लगा है। तीन साल से खरीफ की पैदावार न होने से किसानों की आर्थिक स्थिति गड़बड़ा गई थी। इस बार अच्छी बारिश से अच्छी पैदावार होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed