{"_id":"6aee28f0a7d5ebde82048d7c","slug":"jigar-smashed-a-blistering-82-runs-off-23-balls-mahoba-news-c-223-1-hmp1028-147386-2026-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: जिगर ने 23 गेंदों पर जड़े ताबड़तोड़ 82 रन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: जिगर ने 23 गेंदों पर जड़े ताबड़तोड़ 82 रन
विज्ञापन
फोटो 06 एचएएमपी 33- मौदहा के रहमानिया में क्रिकेट खेलते खिलाड़ी। संवाद
- फोटो : Archive
- मौदहा महोत्सव में छिमौली ने 10 विकेट से जीता मुकाबला
संवाद न्यूज एजेंसी
मौदहा (हमीरपुर)। कस्बे के रहमानिया खेल मैदान में मौलाना सलीम जाफरी की स्मृति में आयोजित मौदहा महोत्सव चल रहा है। शुक्रवार को टेनिस क्रिकेट टूर्नामेंट में दो क्वार्टर फाइनल मुकाबले हुए। पहले मुकाबले में केजीएन मौदहा ने राजपूत ट्रेडर्स को छह विकेट से हराया। वहीं दूसरे मुकाबले में छिमौली ने लंबरदार नाइट को 10 विकेट से करारी शिकस्त दी।
शुभारंभ करते हुए मुख्य अतिथि पूर्व कमिश्नर अबरार अहमद ने खिलाड़ियों से परिचय लिया। पहले मुकाबले में राजपूत ट्रेडर्स ने आठ विकेट पर 93 रन बनाए। प्रियांशु ने 35 रन बनाए। जवाब में केजीएन मौदहा ने 10वें ओवर में चार विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। तीन विकेट लेने वाले विक्की को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
दूसरे मुकाबले में लंबरदार नाइट ने छह विकेट पर 122 रन बनाए। राहुल ने 51 रन की पारी खेली। जवाब में छिमौली ने बिना विकेट गंवाए छठे ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। जिगर ने 23 गेंदों पर 82 और बटलर ने 12 गेंदों पर 35 रन बनाए। शानदार बल्लेबाजी के लिए जिगर को मैन ऑफ द मैच चुना गया। मैच में कमरुद्दीन और समीर सभासद ने अंपायर की भूमिका निभाई। नायाब ने कमेंट्री और समीर ने स्कोरिंग की। इस दौरान कमेटी के अध्यक्ष निजामुद्दीन पावर, जुनैद मीनू, मौलाना खान, बाबूजी कप्तान, नौशाद संजरी, डॉ शिबली दबीर, आसिफ चौधरी आदि रहे।