फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Jal Shakti Minister Swatantra Dev Singh said that by 2024 all households of state will get pure drinking water.

जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव बोले: 2024 तक प्रदेश के सभी घरों को मिलेगा शुद्ध पेयजल, पूर्व की सरकारों में पानी को तरसता था बुंदलेखंड

Sat, 16 Apr 2022 08:48 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर( महोबा) 
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर( महोबा)  Published by: आकाश दुबे Updated Sat, 16 Apr 2022 08:48 PM IST
सार

 जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने महोबा में धवर्रा सिजवाहा पेयजय योजना के निरीक्षण के दौरान कहा कि 2024 प्रदेश के सभी घरों को शुद्ध पेयजल मिलेगा। उन्होंने पूर्व की सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा है कि पूर्व की सरकारों में ट्रेन से पानी आता था। बुंदेलखंड के लोग पानी के लिए तरसते थे। भाजपा सरकार ने बुंदेलखंड को सबसे पहले पेयजल मुहैया कराने के लिए चुना।
 

विज्ञापन
Jal Shakti Minister Swatantra Dev Singh said that by 2024 all  households of state will get pure drinking water.
निरीक्षण करते जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने नमामि गंगे योजना के तहत महोबा में धवर्रा सिजवाहा पेयजल योजना का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वाटर ट्रीटमेंट प्लांट व इंटेक वेल का निरीक्षण किया। कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर सुनील कुमार पांडे ने बताया कि इस योजना से 101 गांव को पानी की आपूर्ति की जाएगी और यह कार्य सितंबर 2022 तक पूरा हो जाएगा। उन्होंने मानचित्र के जरिए जल शक्ति मंत्री को योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

विज्ञापन


जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने निर्देश दिए कि योजना का कार्य हर हाल में सितंबर महीने में पूरा कर लिया जाए और पानी की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। जिससे कि लोगों को शुद्ध पेयजल मुहैया हो सके। स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि 2024 तक प्रदेश के सभी घरों में शुद्ध पेयजल मुहैया होने लगेगा। उन्होंने कहा कि इसकी शुरुआत बुंदेलखंड एवं विंध्य क्षेत्र से की गई है। कहा कि सपा, बसपा व कांग्रेस की सरकारों में बुंदेलखंड में लोग पानी पीने के लिए तरसते थे। ट्रेनों से पानी मंगाया जाता था, इसके बाद भी बुंदेलखंड के लोग प्यासे रहते थे। कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने सबसे पहले शुद्ध पेयजल मुहैया कराए जाने के लिए बुंदेलखंड को चुना है।
विज्ञापन


इस मौके पर जिलाधिकारी मनोज कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी जुबेर अहमद, मुख्य विकास अधिकारी डॉ.हरिचरन सिंह, सांसद पुष्पेंद्र सिंह चंदेल, सदर विधायक राकेश गोस्वामी के अलावा जिले के आला अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed