Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   JAIVIK KHETI BADANE PER JOOR

जैविक खेती को बढ़ावा देने पर हुआ मंथन, तैयार होगा मोबाइल एप

Fri, 15 Jan 2021 11:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jan 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
JAIVIK KHETI BADANE PER JOOR
बैठक में जानकारी देते डीएम सत्येंद्र कुमार - फोटो : MAHOBA
बेलाताल (महोबा)। जैविक खेती को ठीक ढंग से अपनाकर किसान अपनी आमदनी बढ़ा सकते है। कृषि वैज्ञानिकों ने बैठक में मृदा परीक्षण, सिंचाई के सही तरीके, जैविक कीटनाशकों के प्रयोग व निराई यंत्रों की तकनीकी दी। इस दौरान डीएम सत्येंद्र कुमार ने बताया कि योजना के तहत एक मोबाइल एप तैयार किया जाएगा। जिसमें किसान स्वयं अपने उत्पादों को प्रदर्शित कर खरीददारों से जुड़ पाएंगे।
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र बेलाताल में आयोजित बैठक में केंद्राध्यक्ष डॉ. मुकेशचंद ने परियोजना की प्रस्तावित कार्ययोजना का प्रस्तुति की। बांदा से आए सह निदेशक प्रसार डॉ. नरेंद्र सिंह ने कहा कि किसान अपने मन से यह भ्रांति हटा दें कि जैविक खेती अपनाने से उनका फसल उत्पादन प्रभावित होगा। इस खेती से किसान अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। उप कृषि निदेशक जीराम ने किसानों के लिए चलाई जाने वाली कृषि योजनाओं के प्रति किसानों को जागरूक किया। जिला उद्यान अधिकारी श्याम सिंह ने औषधीय मिशन योजना के अंतर्गत तुलसी की फसल जैविक विधि से करके अच्छा लाभ अर्जित करने की अपील की। बताया कि यह फसल कम लागत, न्यूनतम सिंचाई व कम समय में अधिक लाभ देने वाली फसल है। सीडीओ डॉ. हरिचरण सिंह ने कहा कि जैविक खेती से जुड़े किसानों को मनरेगा के तहत बायोेगैस प्लांट, पशुशाला, केंचुआ खाद इकाई आदि स्थापित कराकर आर्थिक सहायता दी जाएगी।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि जैविक खेती से जुड़े जिले के किसानों का चयन कर खरीददार उत्पादक सम्मेलन आयोजित किए जाए। जिसके माध्यम से किसानों को बाजार की मांग को ध्यान में रखते हुए फसलों का उत्पादन करने के लिए प्रेरित किया जाए। जैविक खेती से जुड़े किसानों का समूह बनाकर उनकी कार्ययोजना कृषि विज्ञान केंद्र के माध्यम से तैयार की जाएगी। बैठक में प्रगतिशील किसान डॉ. देव सिंह, महेश वर्मा, ध्वजपाल सिंह, चिंताहरण राजपूत, जीतेंद्र गुप्ता आदि मौजूद रहे। बैठक से पूर्व डीएम ने किसानों द्वारा विभिन्न फसलों के लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण उनका उत्साहवर्धन किया।

स्टालों का निरीक्षण करते डीएम

स्टालों का निरीक्षण करते डीएम- फोटो : MAHOBA

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed