फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   ITI will provide training to 16 thousand applicants of PM Vishwakarma Yojana

Mahoba News: पीएम विश्वकर्मा योजना के 16 हजार आवेदकों को आईटीआई देगा प्रशिक्षण

Thu, 07 Nov 2024 11:23 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 07 Nov 2024 11:23 PM IST
विज्ञापन
ITI will provide training to 16 thousand applicants of PM Vishwakarma Yojana
महोबा। पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत आवेदन करने वाले युवाओं को औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के माध्यम से संबंधित ट्रेड का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस वित्तीय वर्ष में पीएम विश्वकर्मा योजना से लाभांवित होने के लिए जनपद महोबा में 16 हजार आवेदन आए हैं। सफल प्रशिक्षण हासिल करने के बाद आवेदकों को स्वयं का काम शुरू करने के लिए उद्योग विभाग की ओर से बैंक के माध्यम से ऋण दिलाया जाएगा।
विज्ञापन

पीएम विश्वकर्मा योजना शासन की प्राथमिकता में शामिल है। इस योजना के तहत युवाओं को हुनरमंद बनाकर स्वरोजगार से जोड़ा जाएगा। सैलून संचालक, हथौड़ा और टूलकिट निर्माता, जूता बनाने वाले कारीगर, फिशिंग नेट निर्माता, मूर्तिकार, पत्थर तराशने वाले, स्वर्णकार, गुड़िया और खिलौना निर्माता, पत्थर तोड़ने वाले, कपड़े धोने वाले व दर्जी, टोकरी,चटाई व झाड़ू बनाने वाले, राजमिस्त्री, नाव निर्माता, लोहार का काम करने वालों, ताला बनाने वालों, हलवाई आदि को पीएम विश्वकर्मा योजना से लाभांवित किया जाएगा।
विज्ञापन

आईटीआई के मध्यम से पीएम विश्वकर्मा योजना के आवेदकों को संबंधित ट्रेड का प्रशिक्षण मिलेगा। कुछ ट्रेडों में आईटीआई कॉलेज में प्रशिक्षण होगा जबकि कुछ ट्रेडों का प्रशिक्षण आईटीआई के ट्रेनिंग प्रोवाइडर के माध्यम से दिलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
इस वित्तीय वर्ष में पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत जनपद महोबा में 16 आवेदन आए हैं। प्रशिक्षण के बाद आवेदकों को स्वयं का कारोबार शुरू करने पर बैंक से ऋण भी दिलाया जाएगा। ताकि, ये आवेदक स्वयं का काम शुरू कर आत्मनिर्भर बन सकें। - महेशचंद्र सरोज, उपायुक्त उद्योग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed